voting percentage in haryana Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी 90 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत सामने आ चुका है। हरियाणा में सुबह 11 बजे तक 22.70 फीसद मतदान हुआ है। मतलब की मतदान की शुरुआती प्रक्रिया बेहद धीमी रही है। दिन चढ़ने के साथ वोट प्रतिशत तेजी से ऊपर की ओर बढ़ने की पूरी संभावना है। हरियाणा में दस ऐसी हॉट सीटें हैं, जहां पर मतदान प्रतिशत को लेकर सबकी नजर रहेगी। इनमें पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और सीएम नायब सैनी समेत कई दिग्गज नेता अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
दोपहर 1 बजे तक का हॉट सीटों पर वोट प्रतिशत...
हरियाणा विधानसभा चुनाव में दोपहर 1 बजे तक 36.69 फीसदी वोटिंग हुआ है। सबसे अधिक मतदान मेवात जिले में 42.64 फीसदी हुआ है। वहीं, हरियाणा की हॉट 10 सीटों में अभी तक सबसे अधिक मतदान विनेश फोगाट की सीट जुलाना विधानसभा में डाले गए हैं। दोपहर एक बजे तक जुलाना में 44.60 प्रतिसत वोट डाले गए हैं। सीएम सैनी के विधानसभा क्षेत्र में 40 फीसदी, जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला किलोई में अभी तक 39 फीसदी वोट डाले गए हैं।
नीचे देखें 1 बजे तक हॉट 10 सीटों का वोट प्रतिशत...
S.no | हॉट सीट | जिले का नाम | किनके-किनके बीच टक्कर | वोट प्रतिशत |
01 | गढ़ी सांपला किलोई | रोहतक | सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) और मंजू हुड्डा (बीजेपी) | 39.00 |
02 | लाडवा | कुरुक्षेत्र | सीएम नायब सिंह सैनी (बीजेपी) और मेवा सिंह (कांग्रेस) | 40.00 |
03 | अंबाला कैंट | अंबाला | अनिल विज (बीजेपी) और परविंदर सिंह परी (कांग्रेस) | 35.50 |
04 | हिसार विधानसभा सीट | हिसार | सावित्री जिंदल (निर्दलीय), कमल गुप्ता (बीजेपी) और रामनिवास रारा (कांग्रेस) | 36.40 |
05 | जुलाना निर्वाचन क्षेत्र | जींद | विनेश फोगाट(कांग्रेस) और कप्तान योगेश बैरागी (बीजेपी) | 44.60 |
06 | कैथल विधानसभा क्षेत्र | कैथल | रणदीप सुरजेवाला का बेटे आदित्य (कांग्रेस) और लीला राम गुर्जर (बीजेपी) | 38.00 |
07 | उचाना कलां | जींद | दुष्यंत चौटाला (जेजेपी), देवेंद्र अत्री (बीजेपी) और बृजेंद्र सिंह (कांग्रेस) | 40.40 |
08 | तोशाम सीट | भिवानी | अनिरुद्ध चौधरी (कांग्रेस) और श्रुति चौधरी (बीजेपी) | 37.00 |
09 | बदली निर्वाचन क्षेत्र | झज्जर | ओमप्रकाश धनखड़ (बीजेपी) और कुलदीप वत्स (कांग्रेस) | 39.00 |
10 | ऐलनाबाद | सिरसा | अभय सिंह चौटाला (INLD), भरत सिंह बेनीवाल (कांग्रेस) और अमीर चंद तलवारा (बीजेपी) | 30.00 |
हरियाणा में धीमे चुनाव से राहुल गांधी चिंतित
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। पूर्व सीएम मनोहर लाल, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा समेत कई दिग्गज नेता मतदान कर चुके हैं। जनता की बात करें तो सुबह से ही धीमा मतदान चल रहा है। सुबह 11 बजे तक हरियाणा में कुल 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। ऐसे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। उन्होंने जनता को खास संदेश दिया है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि आज प्रदेश में अत्यंत महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलकर कांग्रेस को वोट करें। साथ ही, जनता से किए वादे भी साझा किए। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस को दिया आपका हर वोट संविधान की रक्षा करेगा और भाजपा के अत्याचारों के विरुद्ध आपका हथियार बनेगा।
सुबह 11 बजे तक का हॉट सीटों पर वोट प्रतिशत...
S.no | हॉट सीट | जिले का नाम | किनके-किनके बीच टक्कर | वोट प्रतिशत |
01 | गढ़ी सांपला किलोई | रोहतक | सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) और मंजू हुड्डा (बीजेपी) | 22.00 |
02 | लाडवा | कुरुक्षेत्र | सीएम नायब सिंह सैनी (बीजेपी) और मेवा सिंह (कांग्रेस) | 25.00 |
03 | अंबाला कैंट | अंबाला | अनिल विज (बीजेपी) और परविंदर सिंह परी (कांग्रेस) | 18.90 |
04 | हिसार विधानसभा सीट | हिसार | सावित्री जिंदल (निर्दलीय), कमल गुप्ता (बीजेपी) और रामनिवास रारा (कांग्रेस) | 23.50 |
05 | जुलाना निर्वाचन क्षेत्र | जींद | विनेश फोगाट(कांग्रेस) और कप्तान योगेश बैरागी (बीजेपी) | 30.00 |
06 | कैथल विधानसभा क्षेत्र | कैथल | रणदीप सुरजेवाला का बेटे आदित्य (कांग्रेस) और लीला राम गुर्जर (बीजेपी) | 22.00 |
07 | उचाना कलां | जींद | दुष्यंत चौटाला (जेजेपी), देवेंद्र अत्री (बीजेपी) और बृजेंद्र सिंह (कांग्रेस) | 25.00 |
08 | तोशाम सीट | भिवानी | अनिरुद्ध चौधरी (कांग्रेस) और श्रुति चौधरी (बीजेपी) | 23.00 |
09 | बदली निर्वाचन क्षेत्र | झज्जर | ओमप्रकाश धनखड़ (बीजेपी) और कुलदीप वत्स (कांग्रेस) | 25.00 |
10 | ऐलनाबाद | सिरसा | अभय सिंह चौटाला (INLD), भरत सिंह बेनीवाल (कांग्रेस) और अमीर चंद तलवारा (बीजेपी) | 17.00 |
नीचे जानिए हॉट सीटों पर 9 बजे तक के वोट प्रतिशत...
S.no | हॉट सीट | जिले का नाम | किनके-किनके बीच टक्कर | वोट प्रतिशत |
01 | गढ़ी सांपला किलोई | रोहतक | सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस) और मंजू हुड्डा (बीजेपी) | 15 |
02 | लाडवा | कुरुक्षेत्र | सीएम नायब सिंह सैनी (बीजेपी) और मेवा सिंह (कांग्रेस) | 15 |
03 | अंबाला कैंट | अंबाला | अनिल विज (बीजेपी) और परविंदर सिंह परी (कांग्रेस) | 7.70 |
04 | हिसार विधानसभा सीट | हिसार | सावित्री जिंदल (निर्दलीय), कमल गुप्ता (बीजेपी) और रामनिवास रारा (कांग्रेस) | 11.60 |
05 | जुलाना निर्वाचन क्षेत्र | जींद | विनेश फोगाट(कांग्रेस) और कप्तान योगेश बैरागी (बीजेपी) | 14.50 |
06 | कैथल विधानसभा क्षेत्र | कैथल | रणदीप सुरजेवाला का बेटे आदित्य (कांग्रेस) और लीला राम गुर्जर (बीजेपी) | 10.00 |
07 | उचाना कलां | जींद | दुष्यंत चौटाला (जेजेपी), देवेंद्र अत्री (बीजेपी) और बृजेंद्र सिंह (कांग्रेस) | 12.70 |
08 | तोशाम सीट | भिवानी | अनिरुद्ध चौधरी (कांग्रेस) और श्रुति चौधरी (बीजेपी) | 10.00 |
09 | बदली निर्वाचन क्षेत्र | झज्जर | ओमप्रकाश धनखड़ (बीजेपी) और कुलदीप वत्स (कांग्रेस) | 13.00 |
10 | ऐलनाबाद | सिरसा | अभय सिंह चौटाला (INLD), भरत सिंह बेनीवाल (कांग्रेस) और अमीर चंद तलवारा (बीजेपी) | 10.00 |
खबर अपडेट की जा रही है...
ये भी पढ़ें:- Haryana Voting LIVE: 90 विधानसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 9.53% वोटिंग, जींद में सबसे ज्यादा 12.71% मतदान