Logo
हरियाणा के आज 13 जिलों में बारिश होगी। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज  बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते 13 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं कि 22 जनवरी को आपके जिले में बारिश होगी या नहीं।  

दरअसल, मौसम विभाग ने प्रदेश के करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखीदादरी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी और मौसम में ठिठुरन बढ़ेगी। इसके अलावा सुबह कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग ने आज के लिए कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 

ये भी पढ़ें- Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज होगी बारिश 

जिला मौसम विभाग का अलर्ट
चंडीगढ़ (राजधानी) NILL
पंचकूला NILL
अंबाला NILL
यमुनानगर NILL
कुरुक्षेत्र NILL
कैथल NILL
करनाल गरज/चमक के साथ बारिश
महेंद्रगढ़ गरज/चमक के साथ बारिश
रेवाड़ी गरज/चमक के साथ बारिश
झज्जर गरज/चमक के साथ बारिश
गुरुग्राम गरज/चमक के साथ बारिश
मेवात गरज/चमक के साथ बारिश
पलवल गरज/चमक के साथ बारिश
फरीदाबाद गरज/चमक के साथ बारिश
रोहतक गरज/चमक के साथ बारिश
सोनीपत गरज/चमक के साथ बारिश
पानीपत गरज/चमक के साथ बारिश
सिरसा NILL
फतेहाबाद NILL
हिसार NILL
जींद NIL
भिवानी गरज/चमक के साथ बारिश
चरखीदादरी गरज/चमक के साथ बारिश

ये भी पढ़ें- ट्रंप के फैसलों से बढ़ी मुश्किलें: 18 हजार भारतीय अमेरिका छोड़ने को मजबूर

हरियाणा में आज कैसा रहेगा तापमान 

मौसम विभाग की मानें, तो आज हरियाणा में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके अलावा गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। हालांकि, उसके बाद गिरावट आएगी। इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 22 और 23 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। 

5379487