Lohri Festival Fire Blast: हरियाणा के फतेहाबाद में लोहड़ी का त्योहार मनाते समय हादसा हो गया। जहां लोहड़ी के लिए आग जलाई गई थी, उसमें अचानक से ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट के कारण आग की चिंगारी भी दूर तक गिरी। आग के आसपास घेरा बनाकर बैठे लोग इस ब्लास्ट के चपेट में आ गए। हालांकि, बड़ा हादसा होने से टल गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई, जिसमें ये दिखाई दे रहा है कि लोहड़ी के लिए जलाई गई आग में अचानक से ब्लास्ट हो गया।

खबरों के अनुसार, फतेहाबाद के जगजीवनपुरा में गली में रहने वाले मिलकर आग जलाकर लोहड़ी का त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान अचानक से आग में एक ब्लास्ट हुआ और आग की तेज लपटें ऊपर की तरफ उठीं। जिससे वहां के लोगों में हडकंप मच गया और आग के अंगारे आस पास बैठे लोगों पर जा गिरे।  

क्या था ब्लास्ट का कारण

आखिरकार यह घटना कैसे हुई, इसका अब कोई पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि जमीन में गैस बने होने के कारण आग की तपिश से यह घटना हुई। गली हाल ही में नई-नई बनाई गई थी।

Also Read: Delhi: दिल्ली में गांजा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, NDPS के तहत केस दर्ज

फरीदाबाद में ब्लास्ट के मामले

फरीदाबाद में ब्लास्ट के कई मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक है- सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हुआ, इस घटना में फरीदाबाद की चावला कॉलोनी है, जहां एक दुकान में सिलेंडर फट गया जिससे आसपास खड़े 6 बच्चे और कुल 8 लोग जख्मी हो गए। 2 लोग बुरी तरह झुलस गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

इस घटना में झुलसे हुए सभी लोगों में एक बच्ची की हालत ज्यादा चिंताजनक थी। वहीं, सिविल अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार 7 लोग सिलेंडर फटने से घायल हुए और उन्हें यहां इलाज के लिए लाया गया था।