Haryana Weather: हरियाणा में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में 24 घंटे में अधिकतम तापमान में सामान्य से 7.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस ठिठुरन भरी सर्दी की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को ठंड को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, महेंद्रगढ़, अंबाला, पलवल, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग की ओर से लगातार अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। 

क्या है ठंड बढ़ने का कारण

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राज्य में कड़ाके की ठंड के पीछे मुख्य वजह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है। साथ ही उत्तर पश्चिमी की हवाओं के कारण शीतलहर चल रही है। इन हवाओं के साथ ही बीच-बीच में दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी नमी वाली हवाओं  के कारण मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। 25 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार चढ़ाव हो सकता है।

Also Read: Ram Mandir Pran Pratistha पर हरियाणा में हर तरफ जश्न का माहौल, 15 हजार स्क्रीन पर दिखाया जाएगा लाइव प्रसारण

2.2 डिग्री तक रहा न्यूनतम तापमान

हरियाणा के पंचकूला में अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में 9.7, हिसार में 11.0, अंबाला में 10.3, करनाल में 10.2 डिग्री तापमान रहा। वहीं, महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा। इसके अलावा हिसार में 2.8, नूंह में 3.1, फरीदाबाद में 3.5,  हिसार में 2.8 डिग्री, नूंह में 3.1 डिग्री, फतेहाबाद और गुरुग्राम में 4.6 डिग्री तापमान रहा।