Haryana Voters List 2024: हरियाणा में एक साल के अंदर में पौने दो लाख नए मतदाताओं का नाम रजिस्टर्ड हुआ है। राज्य के 22 जिलों में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या को जनवरी 2024 की योग्यता तिथि के आधार पर अपडेट किया गया है। इसके आधार पर राज्य में अब कुल 1 करोड़ 98 लाख 34 हजार 602 मतदाता हैं। इस कुल संख्या में सभी 90 विधानसभा हलकों के ट्रांसजेंडर, दिव्यांग, ओवरसीज और सर्विस मतदाताओं को भी शामिल किया गया है।

गुरुग्राम में मतदाताओं की संख्या बढ़ी

पिछले साल राज्य में मतदाताओं की कुल संख्या 1 करोड़ 96 लाख 58 हजार 234 थी। एक साल में 1 लाख 76 हजार 368 मतदाता बढ़े हैं। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र मतदाताओं की दृष्टि से राज्य का सबसे बड़ा संसदीय क्षेत्र है, जहां वर्तमान समय में 2,55,345 मतदाता हैं। गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा हलके में 4,63,549 मतदाता हैं। जनवरी 2023 में गुरुग्राम जिले के चारों विधानसभा हलकों की मतदाता संख्या 13,5,282 थी, जो अब बढ़कर 13,90,147 हो गई है। बताया गया है कि एक साल में गुरुग्राम जिले में मतदाताओं की संख्या 84,865 बढ़ गई है।

इस जिले मतदाता की संख्या कम

अंबाला जिले में मतदाताओं की संख्या 9 लाख 466 से घटकर 8 लाख 69 हजार 779 रह गई। एक साल में यहां 30 हजार 687 मतदाता घटे हैं। रोहतक जिले में मतदाताओं की संख्या 4228 है। वहीं, झज्जर जिले में 2455 घटी है। कैथल जिले में मतदाताओं की संख्या 3560 और कुरुक्षेत्र जिले में 1700 घटी है। सबसे कम मतदाता सोनीपत लोकसभा में 17 लाख 47 हजार 463 हैं। वहीं, नारनौल विधानसभा में 1.55 लाख मतदाता हैं जो सबसे छोटी विधानसभा है।

Also Read: बैलेट पेपर पर क्रॉस लगाया', चंडीगढ़ मेयर चुनाव पर रिटर्निंग ऑफिसर का SC में कबूलानामा, चलेगा मुकदमा

फरीदाबाद मतदाताओं की संख्या

फरीदाबाद जिले में 23 लाख 60 हजार 983 मतदाता हैं। जनवरी 2023 में फरीदाबाद जिले के 6 विधानसभा हलकों की मतदाता संख्या 16 लाख 53 हजार 198 थी, जो बढ़कर 16 लाख 78 हजार 826 हो गई है। एक साल में इस जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 25 हजार 628 गई है।