स्थानीय निकाय चुनाव हरियाणा : हरियाणा स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान की रफ्तार बेहद धीमी रही। साफ मौसम होने के बावजूद लोग वोट डालने के लिए कम ही निकल रहे हैं। सुबह 8 बजे मतदान शुरू हुआ और दोपहर बाद 3 बजे तक प्रदेश की 18 सीटों पर केवल 30 प्रतिशत ही मतदान देखने को मिला। हालांकि इसमें कुछ बढ़ोतरी संभव है क्योंकि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर थोड़ा देर से अपडेट होता है। विधानसभा चुनाव की बात करें तो लगभग 68 प्रतिशत मतदान हुआ था। देखें वोटिंग प्रतिशत की पूरी लिस्ट।
फतेहाबाद में सबसे ज्यादा 75.6 प्रतिशत मतदान
फतेहाबाद की बात करें तो वहां 9425 मतदाताओं में से 7122 मतदाताओं ने यानी 75.6 प्रतिशत मतदान हुआ। सोनीपत में 19.2 प्रतिशत तो अंबाला में केवल 27.8 प्रतिशत मतदान हुआ है। अब देखना यह है कि शाम 6 बजे कितना मतदान प्रतिशत बढ़ता है।
केंद्रीय मंत्री खट्टर ने करनाल में किया मतदान
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में प्रेम नगर के 239 नंबर बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा वोट एक खुशहाल करनाल के लिए है। जनता अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनेगी।
Districts Booths Voters Polled Voter Turnout(%)
Ambala 367 391111 108638 27.8
Bhiwani 46 43294 24710 57.1
Faridabad 1302 1470687 378078 25.7
Fatehabad 14 9425 7122 75.6
Gurugram 1109 1107678 342752 30.9
Hisar 255 282398 98145 34.8
Jhajjar 14 13867 7471 53.9
Jind 15 15049 8742 58.1
Kaithal 48 45102 25514 56.6
Karnal 317 353974 107846 30.5
Kurukshetra 121 148221 49700 33.5
Mahendragarh 26 16745 10378 62.0
Mewat (Nuh) 16 17367 9124 52.5
Palwal 14 12685 7300 57.5
Rohtak 301 336756 120820 35.9
Sirsa 143 160036 55558 34.7
Sonepat 291 314511 60417 19.2
Yamuna Nagar 362 367228 133739 36.4
Total : 4761 5106134 1556054 30.5