Kaithal: चीका पुलिस ने घर पर काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को नामजद किया। चीका थाना के तहत आने वाले एक गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि करीब दो महीने पहले वह सुखचैन सिंह नामक व्यक्ति के घर पर सफाई का कार्य करती थी। इस दौरान आरोपी के साथ उसकी बातचीत होने लगी। दो महीने पहले वह आरोपी के खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। वहां पर आरोपी ने उसे खेत में बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी उस पर बार-बार संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीजा ने किया साली से दुष्कर्म

तितरम पुलिस ने साली के साथ दुष्कर्म के आरोप में जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस संबंध में तितरम थाना के तहत आने वाले एक गांव की महिला ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी विशाल नामक युवक के साथ की है। 7 मई 2024 को आरोपी विशाल उसकी छोटी बेटी को बहला-फुसलाकर चंडीगढ़ ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जांच अधिकारी एसएचओ सुनीता ढाका ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच के लिए संबंधित थाना को भेज दी है।

महिला से छेडखाड़ के आरोप में एक नामजद

पूंडरी थाना पुलिस ने एक महिला से छेड़छाड के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 मई को आरोपी दीपक ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। उसने विरोध किया तो आरोपी ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले की जांच अधिकारी ऋतु ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।