Ambala: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने आप नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जब संविधान बनाया होगा, तब कोई ये नहीं सोच सकता था कि कोई चुना हुआ मुख्यमंत्री जेल भी जाएगा, इसलिए उसके बारे में कुछ लिखा ही नहीं गया। लेकिन नैतिकता ये कहती है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल त्यागपत्र दे दे। जब उनके अपने अन्य मंत्रियों ने त्यागपत्र दिए तो क्या केजरीवाल के लिए अलग नियम है। केजरीवाल को भी नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। दिल्ली के मंत्री राजकुमार ने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, इस पर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि ये तो अब सभी जाएंगे, बिछड़े सभी बारी बारी। आम आदमी पार्टी झूठ के सहारे बनाई गई थी जो अब धीरे धीरे टूट रही।

पश्चिम बंगाल में जगह-जगह गुंडागर्दी, ममता बनर्जी पहले उसे रोके

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हम खून बहाने के लिए तैयार हैं देश के लिए, लेकिन देश के लिए अत्याचार नहीं सहेंगे, इस पर अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि ठीक है देश के लिए अत्याचार नहीं सहेंगे लेकिन आप वहां की मुख्यमंत्री है ये तो कहे कि वहां पर अत्याचार नहीं होने देंगे। बंगाल में जो भी एजेंसिया जाएंगी उसे पिटने नहीं देंगे, वहां पर सन्देशखाली जैसी घटना नहीं होने देंगे। आप बस इतना ही कहो, देश की बात तो बाद में होगी। वहां पर जगह जगह गुंडागर्दी होती है उसे तो पहले रोकिये।

मोदी ने ऐसा कोई काम नहीं किया, जो सलाखों के पीछे जाएंगे

राजद सांसद डॉ. मीसा भारती कहती हैं कि इस देश की जनता ने इंडिया अलायंस को सरकार बनाने का मौका दिया तो पीएम मोदी से लेकर बीजेपी नेता तक सलाखों के पीछे होंगे, इसके बारे में अनिल विज ने कहा कि ये तो लोगों के सामने चुटकले कहने वाली बात है। मोदी ने ऐसा कोई काम नहीं किया, जो सलाखों के पीछे जाएंगे। दूसरी बात वे खुद ही कह रहे है कि अगर इंडिया गठबंधन नहीं जीतेगा। ये देश का बच्चा बच्चा जानता है कि वे नहीं जीतेंगे, इसलिए तो वे अगर लगा रहे है।

मोदी की गारंटी की भी गारंटी

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक मंच से कहा कि झूठ की बौछारो से इतिहास नहीं बदलता, इस पर विज ने पलटवार करते हुए कहा कि कौन से झूठ की बौछार की है, कौन से इतिहास की बात कर रहे है। नरेंद्र मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने की बात कही थी वो हटाया, क्या रहुल को ये नज़र नहीं आ रहा। पहले ये मज़ाक उड़ाते थे कि मंदिर वही बनाएंगे परंतु तारीख नहीं बताएंगे और वहां मंदिर भी बना दिया व तारीख भी बात दी। इनको निमंत्रण कार्ड भी भेजा, अब ये नहीं आये तो इसमें हमारा झूठ है। मोदी की गारंटी की भी गारंटी है।

महेंद्रगढ़ में स्कूल बस हादसा एक हृदय विदारक घटना

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक स्कूल बस हादसा हो गया है जिसमें छह बच्चों की मौत हो गई और कई घायल हो गए,  इस पर अफ़सोस जाताते हुए विज ने कहा कि ये एक हृदय विदारक घटना हुई है जिसमें आधा दर्ज़न बच्चों की मौत हो गई है। ये सोचने वाली बात है कि आज ईद की छुट्टी है, फिर स्कूल क्यों खोला गया।