Famous Food of Panipat: हरियाणा का पानीपत शहर आपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए काफी मशहूर है। अगर आप पानीपत में घूमने के बारे में सोच रहे हैं और खाने के शौकीन हैं, यहां के व्यंजनों का लुफ्त जरूर उठाएं।  इस शहर का एक नहीं बल्कि कई ऐसे व्यंजन भी इतने फेमस है कि इसका आनंद लेने के लिए सेलिब्रिटी भी यहां पर आते हैं। आप भी अगर यहां के व्यंजनों को एक बार खाएंगे तो दोबारा यहां आने का मन जरूर करेगा। आज हम ऐसे ही फेमस और स्वादिष्ट व्यंजनों बताने जा रहे हैं।

चोपड़ा की आइसक्रीम

आइसक्रीम

माडल टाउन स्थित चौपड़ा आइसक्रीम पानीपत ही नहीं बल्कि पूरे हरियाणा में फेमस है। यही नहीं दूसरे राज्य के लोग भी यहां पर आइसक्रीम खाने के लिए आते हैं। चोपड़ा आइसक्रीम की दुकान 1975 में शुरू की गई थी और अब पीढ़ी दर पीढ़ी इस दुकान को चला रहे हैं। इस समय पिता गुलशन चोपड़ा और उनके बेटे आशीष चोपड़ा दुकान को संभाल रहे हैं। यह किसी नामी कंपनी का कोई ब्रांड नहीं है फिर भी अपने आप में फेमस है। इस आइसक्रीम के फ्लेवर को घर पर ही तैयार किया जाता है। जिसमें पान आइसक्रीम, गुलाब आइसक्रीम, 56 भोग आइसक्रीम और केसर आइसक्रीम सबसे ज्यादा फेमस है। यहां की खास बात यह है कि यह आइसक्रीम आपको बारह महीने खाने को मिल जाएगी।

जसबीर के समोसे

समोसा

असंध रोड ओवरब्रिज के नीचे सरदार जसबीर सिंह के समोसे पूरे पानीपत में फेमस है। यहां पर दूर-दूर से समोसे खाने के लिए आते हैं। एक दिन में यहां पर 1500 से भी ज्यादा समोसे बेचे जाते हैं। सुबह छह बजे से दुकान पर समोसे बनने शुरू हो जाते है और फिर सुबह साढ़े आठ बजे तक समोसे बनकर तैयार हो जाते हैं। तो अगर आप कभी पानीपत जाएं तो इस समोसे को एक बार जरूर ट्राई करें।

अन्ना का डोसा

डोसा

पानीपत में अन्ना का डोसा इतना फेमस है कि दूसरे जिलों से भी लोग खाने के लिए स्पेशल आते हैं। इनकी दुकान मॉडल टाउन गोल चक्कर के पास स्थित है। अकनी अन्ना 14 साल पहले काम की तलाश में  ग्वालियर से पानीपत आए ये। यहां पर वह 12 सालों से डोसा बनाने का काम कर रहे हैं। इनका बटर डोसा और मसाला डोसा लोगों को काफी पसंद आता है। यहां की खासियत यह है कि डोसे में प्रयोग होने वाले सभी प्रकार के मसाले घर पर ही तैयार किए जाते हैं। इनके यहां पर आपको 30 से 130 रुपये तक डोसा मिल जाएगा।

Also Read: अगर आप भी हैं खाने के शौकीन, तो दिल्ली के इन स्ट्रीट फूड्स का जरूर लें स्वाद

समालखा का घेवर

 

घेवर

समालखा में स्थित अग्रवाल स्वीट्स के नाम से फेमस  प्रेमचंद की घेवर दुकान हरियाणा ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी फेमस है। तीज त्योहार पूरे प्रदेशभर में सबसे ज्यादा घेवर इनके यहां से ही का जाता है। यह घेवर इतने ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं कि दिन में बनाते हैं और शाम होते ही घेवर खत्म हो जाते हैं। आपको भी अगर मीठा खाना पसंद हैं तो यहां पर घेवर का लुफ्त उठाने जरूर जाएं।