Haryana New: हरियाणा में करनाल के कुराड़ गांव में चाचा की पीटकर हत्या करने मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीआईए तीन पुलिस की टीम ने आरोपी को सनौली अड्डा से गिरफ्तार किया गया। वहीं, आरोपी की पहचान जोगिंद्र धोला निवासी बलाना के रूप के रूप में की गई है। आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

क्या था पुरा मामला

सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने कहा कि थाना सनौली में गांव कुराड़ निवासी रामेहर ने शिकायत देकर बताया था कि उसके चाचा राधे श्याम ने अपनी दो लड़कियों की शादी गांव बलाना निवासी रामेहर के लड़के जोगिंद्र और तेजिंद्र के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही अनबन होने के चलते दोनों लड़की पिता के पास घर आ गई थी। इसके बाद दोनों लड़की ससुराल वापस नहीं गई। जोगिंद्र की गांव कुराड़ में रामनिवास के साथ पहले से रिश्तेदारी थी।

31 अगस्त 2023 को जोगिंद्र गांव कुराड़ में रामनिवास के पास आया था। दोनों ने इसकी रंजिश रखते हुए लड़की के चाचा राधे श्याम को खेत में घेर लिया और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 6 सितंबर 2023 को सुबह करीब दस बजे उसका चाचा राधे श्याम अपने पुराने मकान में जा रहा था। रास्ते में रामनिवास ने ललकारा देकर अपने बेटे अशोक, भाई जय भगवान और उसकी पत्नी सुनीता, बेटे की पत्नी पूजा और अन्य तीन-चार व्यक्तियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी, लाठी और डंडों से हमला कर दिया।

इलाज के दौरान हो गई थी मौत

चाचा राधे श्याम ने बचाव के लिए शोर किया और छुड़वाने लगा तभी आरोपियों ने उसको भी पीटा। परिजन राधे श्याम को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसके गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई खानपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बाद में राधे श्याम को जिला के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में राधे श्याम की मौत हो गई थी। आरोपियों ने बलाना निवासी जोगिंद्र के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

Also Read: प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर पानीपत में निकलेगी शोभा यात्रा, CM मनोहर करेंगे राम रथ पर पुष्प वर्षा

पहले दो आरोपियों को भेजा गया था जेल

सनौली पुलिस ने सितम्बर 2023 में आरोपी रामनिवास और उसके बेटे अशोक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग एक कुल्हाड़ी और एक डंडा बरामद कर दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजने के बाद अन्य आरोपियों  को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया गया था।