Sonipat Fire: हरियाणा के सोनीपत में दर्दनाक हादसा हुआ है। सोनीपत के ऋषि कॉलोनी स्थित एक मकान में बीती रात अचानक आग लग गई। इस आग में एक शिक्षिका जिंदा जल गई। जब घर में आग लगी तो वह रोती-बिलखती रही, चिल्लाती रही, लेकिन कोई उसका सहारा नहीं बन सका। बताया जा रहा है कि शिक्षिका इस मकान में रेंट पर रहती थी, फिलहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यमुना नगर के एक निजी स्कूल में थी अध्यापिका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा ऋषि कॉलोनी स्थित लगी नंबर-2 के मकान में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। जब मकान में संदिग्ध अवस्था में आग लग गई। जिसमें मकान में किराए पर रही शिक्षिका की जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस ने अग्निशमन विभाग की टीम की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। 35 वर्षीय शिक्षिका सरिता मूलरूप से यमुनानगर के एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी। सरिता अपने पति उमाशंकर के साथ ऋषि कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

उनके पति टाटा-एस चलाते हैं। शुक्रवार रात को महिला के किराए के मकान में संदिग्ध अवस्था में आग लग गई। जिसकी सूचना के बाद पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मकान में धुआं व आग की लपट आने से काबू पाने में मशक्कत करनी पड़ी। बाद में तलाशी अभियान चलाया तो महिला का शव जली हालत में मिला। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। पुलिस महिला के पति उपकार के बारे में पता लगा रही है।

वह घर पर नहीं थे। महिला के पास एक बेटी है। वह उनके साथ नहीं रहती। एसीपी राहुल देव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस पता लगाएगी कि मकान में आग किस कारण से लगी है। महिला के पति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें:- सोनीपत में युवक से कुकर्म का मामला: अपहरण कर वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार