हरियाणा के प्रसिद्ध लोकनृत्य, जिसके लोग आज भी दीवाने...

13 Jul 2024

घूमर नृत्य- हरियाणा के पश्चिमी भाग में घूमर डांस बेहद लोकप्रिय हैं। इसमें महिलाएं वृत्ताकार होकर डांस करती हैं। नर्तक नृत्य के दौरान ताली बजाते हुए गाना भी गाते हैं।

छठी नृत्य- यह नृत्य नवजात के जन्म के दौरान हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। इस नृत्य को बच्चे के जन्म के छठे दिन किया जाता है।

फाग डांस- यह नृत्य फाल्गुन माह में किसानों द्वारा किया जाता है। इसमें स्त्री और पुरुष दोनों भाग लेते हैं। फाग डांस में महिलाएं रंगीन कपड़े और पुरुष रंगीन पगड़ी बांधते हैं।

सांग डांस- हरियाणा के प्रसिद्ध कर्मकांडी लोकप्रिय नृत्य सांग डांस है। यह डांस करीब 5 घंटे तक चलता है। इस डांस को 10 या 12 लोग एक साथ करते हैं।

खोरिया नृत्य- हरियाणा के मध्य क्षेत्र में खोरिया नृत्य बेहद लोकप्रिय है। यह नृत्य महिलाओं द्वारा किया जाता है। साथ ही सामूहिक रूप से करती हैं।