ये हरियाणा के प्रसिद्ध कवि, जिनकी रचनाओं के लोग आज भी कायल...

13 Jul 2024

सूरदास- हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सीही गांव में सूरदास का जन्म हुआ था। ये 16वीं शताब्दी के प्रसिद्ध भक्ति कवि थे। इनकी लिखी रचनाएं सूरसागर, सूरसारावली और साहित्य लहरी है।

पंडित मांगेराम- हरियाणा के लोक साहित्य में पंडित मांगे राम जी का काफी ऊंचा स्थान है। इनका जन्म सोनीपत के सिसाना गांव में 1905 में हुआ था।

पंडित लखमीचंद- सोनीपत जिले के जांटी कला गांव में 1903 को इनका जन्म हुआ। इन्हें हरियाणा का शेक्सपियर भी कहा जाता है।

अरुण जैमिनी- झज्जर के बादली गांव में जन्म अरुण जैमिनी ने भी लोक साहित्य में अभूतपूर्व योगदान दिया। इनकी हास्य रचनाओं का जादू आज की युवा पीढ़ी पर सिर चढ़कर बोलता है।

गरीबदास- इनका जन्म 1717 में रोहतक जिले में हुआ था। इनकी प्रमुख रचनाएं सदग्रंथ साहिब, संत गरीबदास की वाणी और रत्न सागर हैं।