पंचकूला से मात्र 100 किमी के अंदर घूमने के ये हैं अद्भुत स्थान, मनाली भूल जाएंगे आप

13 Jul 2024

यदि आप भी पंचकूला से मात्र 100 किमी के अंदर में मनाली का मजा लेना चाहते हैं, तो इन स्थानों पर जरूर घूमें।

इन जगहों पर घूमने के बाद आपको जन्नत का एहसास हो जाएगा। तो आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

कसौली- यह स्थान पंचकूला से मात्र 58 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां आप घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और झील-झरने का आनंद ले सकते हैं।

बड़ोग- यह पंचकूला से मात्र 60 किमी की दूरी पर है। जो लोग प्रकृति प्रेमी हैं उन्हें यहां जरूर घूमना चाहिए। यह किसी जन्नत से कम नहीं है।

नाहन- यह जगह समुद्र तल से करीब 1 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह एक खूबसूरत और चर्चित हिल स्टेशन है, जो पंचकूला से मात्र 80 किमी की दूरी पर स्थित है।