यमुनानगर के बुरिया किला और रंग महल का बीरबल से गहरा नाता...

07 Jul 2024

हरियाणा के यमुनानगर को उद्योगों की नगरी कहा जाता है। लेकिन, यह अपने ऐतिहासिक किले के लिए भी खास प्रसिद्ध है।

चनेटी ग्राम का स्तूप- यह यमुनानगर के जगाधरी से मात्र 3 किमी पर स्थित है। कहा जाता है कि इस किले को अशोक द्वारा बनवाया गया था।

बुढ़िया/ बड़िया का किला- यह किला सिख शासकों द्वारा बनाया गए एक किला है, जो निर्मित घाटियों के साथ एक ऊंची भूमि पर स्थित है। मान्यता है कि इस किले में बीरबल का जन्म हुआ था।

छछरोली का किला- यह यमुनानगर के पोंटा साहिब मार्ग से 15 किमी दूर छाछरोली गांव में है। इसे कलसिया रियासत का किला या रानी की खिड़की भी कहा जाता है।

बीरबल का रंगमहल- यह रंग महल यमुनानगर से करीब 12 किमी दूर जंगलों में स्थित है। इसका निर्माण बीरबल ने बादशाह अकबर की रानियों के विश्राम के लिए बनवाया था।