बीरबल के छत्ते की क्या है रहस्यमयी कहानी, एक बार जरूर पढ़ें...

09 Jul 2024

बीरबल का छत्ता हरियाणा और राजस्थान के बीच नारनौल में स्थित है, जो जिला महेंद्रगढ़ के अंतर्गत आता है।

राय बालमुकुंद ने बीरबल का छत्ता का निर्माण कराया था। पहले इसका नाम बालमुकुंद था, बाद में इसे बीरबल का छत्ता रख दिया गया।

क्या आपको पता है कि बीरबल के छत्ते का रहस्यमयी कहानी क्या है। अगर नहीं तो चलिये आगे बताते हैं इसके पूरी कहानी...

दरअसल बीरबल अकबर के नवरत्नों में से एक थे। वे राजकाज के कार्य से यहां आते थे और इसी छत्ते यानी घर में रहते थे।

चूंकि बीरबल बराबर इस छत्ते में रहते थे, तो बालमुकुंद के छत्ता की बजाए इसका नाम बीरबल का छत्ता पड़ गया।

नारनौल के स्थानीय बुजुर्गों का मानना है कि यह एक भूतिया जगह है, क्योंकि इसके अंदर एक सुरंग है, जिसके दो रास्ते हैं।

कहते हैं कि जो लोग इस सुरंग में गए, वे कभी लौटकर नहीं आ पाए। यही वजह है कि इस सुरंग में किसी का भी जाना निषेध है।