पंचकूला के इस मंदिर में साक्षात प्रकट हुए थे भगवान शिव, सावन में एक बार जरूर करें दर्शन

10 Jul 2024

सावन का पवित्र महीना आने वाला है। यह माह भगवान शिव को समर्पित है। पूरे सावन माह में लोग शिव भक्ति में डूबे रहते हैं।

आपको पंचकूला के ऐसे शिव मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां स्वयं भगवान शिव प्रकट हुए थे।

इस मंदिर में पूरे साल भक्तों का तांता लगा रहता है। मान्यता है कि इस मंदिर में सच्चे दिल से मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है।

यह मंदिर पंचकूला के सकेतड़ी गांव में स्थित है। यहां राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और यूपी के भक्त भगवान शिव का दर्शन करने पहुंचते हैं।

यह मंदिर माता मानसा देवी मंदिर से मात्र 5 किमी की दूरी पर स्थित है। चंडीगढ़ से इस मंदिर की दूरी 10 किमी है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर में भोलेनाथ ने साक्षात प्रकट होकर पांडवों को दर्शन दिए थे।

अगर कभी चंडीगढ़ या पंचकूला जाना हो तो सकेतड़ी के इस मंदिर जाकर शिव पूजन अवश्य करना चाहिए।