Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में हुड्डा सेक्टर 17 थाना पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर रेड मारी। कहा जा रहा है कि यमुनानगर के जगाधारी में स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। इसको लेकर पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने स्पा पर रेड मार दी। यहां से पांच लड़कियों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक व्यक्ति खिड़की से छलांग लगाकर भागने में कामयाब रहा।   

गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान

हुड्डा सेक्टर 17 थाना प्रभारी जसमेर गुलिया ने बताया कि हुड्डा थाना पुलिस अपने क्षेत्र में हो रही गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। जहां से भी कोई अनैतिक काम या कोई गलत काम होने की सूचना मिलती है, पुलिस तुरंत वहां जाकर कार्रवाई करती है। गलत काम करने वाले मसाज पार्लरों के खिलाफ मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर रेड मारी। 

जगाधरी में मसाज पार्लर पर रेड

देर रात पुलिस टीम ने जगाधरी में मसाज पार्लर पर रेड मारी। यहां छोटी-छोटी बिल्डिंग में मसाज पार्लर हैं। यहां से लगातार गलत काम होने की शिकायतें आ रही थीं। पुलिस ने देर रात एक टीम गठित करके रेड मारी और पांच महिलाओं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारी विपिन कुमार खिड़की से भागने में कामयाब रहा। इस स्पा का मालिक छछरौली का रहने वाला अनूप कुमार है।   

जबरन कराया जा रहा देह व्यापार

पुलिस पूछताछ में एक लड़की ने बताया कि वो यहां पर कई महीनों से काम कर रही है, लेकिन उसको सैलेरी नहीं दी जा रही। हमको जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है। लड़की के बयान के बाद पुलिस ने मोरल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ेंचंडीगढ़ के स्पा सेंटरों में क्रॉस जेंडर मसाज पर लगा प्रतिबंध