MP Police Officer Transfer: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले मध्य प्रदेश में अफसरों के तबादलों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने दो दिन में 200 से ज्यादा अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। शनिवार को दो IPS और राज्य पुलिस सेवा के 29 अफसरों के ट्रांसफर किए हैं। गृह विभाग ने इससे पहले शुक्रवार को भी 47 आईपीएस के तबादला किए थे। इससे पहले 45 आईएएस और 23 राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों का ट्रांसफर भी किया गया था। 

सीनियर IPS अफसरों की बदली जिम्मेदारी 
गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार, आईजी (योजना) मुख्यालय व 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव राजपूत को गृह विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनया गया है। जबकि, अब तक विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी रहे 2004 बैच के आईपीएस संजय तिवारी को आईजी (योजना) मुख्यालय नियुक्त किया गया है।