Bhopal Shivraj Singh PC: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, किसानों के राजस्व रिकॉर्ड और फसल नुकसान सर्वे में गड़बड़ी नहीं होगी। केंद्र सरकार जल्द ही डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन गठित करने जा रही है। शिवराज ने तिलहन की खेती पर जोर दिया। कहा, किसानों को इसके बीज मुफ्त में मिलेंगे। 
 
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह शुक्रवार को भोपाल के लिंक रोड स्थित अपने निवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। कहा, डिजिटलाइजेशन के बाद राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर नहीं होगी। बोवनी के कुछ दिन बाद फसल की फोटो ऑनलाइन अपलोड कर दी जाएगी। ताकि, हेराफेरी की गुंजाइश न बचे। नुकसान होने पर सही मुआवजा मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: किसानों के लिए बड़ा ऐलान: मोदी सरकार की इन योजनाओं से बढ़ेगा कृषि उत्पादन, शिवराज ने बताए फायदे

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा 

  • केंद्रीय कृषि मंत्री ने डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और कृषि उन्नति योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि इन योजनाओं में 1 लाख 1321 करोड़ 61 लाख खर्च किए जाएंगे। 
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन की चर्चा की। बताया, देश में अभी ऑयल सीड्स प्लांट्स का उत्पादन काफी कम है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद इस दिशा में काम कर रहा है। देशभर में 600 क्लस्टर बनाकर सीड्स उत्पादन बढ़ाया जाएगा। साथ ही किसानों को इसे नि:शुल्क दिया जाएगा। 
  • किसानों को बीज के साथ ट्रेनिंग और नई टेक्नोलॉजी से रूबरू कराते हुए खेती के आधुनिक तौर-तरीके भी बताए जाएंगे। शिवराज ने कहा, देश मे हर साल 10 लाख हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य रखा है। उन्नत बीजों की कमी पूरी करने 65 नए बीज केंद्र और 50 बीज भंडारण इकाइयां बनाई जाएंगी।