Flood situation in MP-UP: मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के आधिकांश इलाके जहां भीषण गर्मी की चपेट में हैं। यूपी में तो मानसून की एंट्री भी नहीं हुई, लेकिन अलीगढ़ में जलभराव की स्थिति बन गई। यहां बारिश का पानी रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में गोई नदी का जलस्तर बढ़ने से कार फंस गई। हालांकि, चालक ने सूझबूझ से जीप सवार लोगों की जान बचा ली।

केंद्रीय विद्यालय छोड़ने जा रहे थे
कार चालक परसराम सस्ते ने बताया, वह संजय जोशी और उनकी दो बेटियों अंशिका व तनवी को केंद्रीय विद्यालय ले जा रहे थे, पुलिया पर पानी कम था, लगा कार निकल जाएगी, लेकिन जैसे ही पुलिया के बीच पहुंचे जल स्तर तेजी से बढ़ने लगा, जिससे कार बंद हो गई। मैंने कार वहीं पर छोड़ी और अंशिका व तन्वी को लेकर किनारे पर आ गया। किनारे आते ही नदी का पानी और बढ़ गया। कार आधे से ज्यादा डूब गई। 

नर्मदा नदी में डूबने से मौत 
कार चालक ने बताया कि समय पर नदी से बाहर नहीं निकलने तो जान जा सकती थी। नर्मदा नदी में डूबने से चूनाभट्ठी निवासी संजय पुत्र शोभाराम की मौत हो गई। वह सुबह लापता हुआ था। पूरे दिन सर्चिंग के बाद शाम 5.45 बजे गोताखोरों ने नदी से उसका शव बरामद किया है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में भारी बारिश के चलते सोमवार को रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। जल भराव का स्तर लगातार बढ़ रहा था, जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने जेसीबी से खुदाई करवाकर जल निकासी के इंतजाम कराए।