Bhopal Today News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार के दिन में कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होने जा रहे हैं। इसको लेकर हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'भोपाल की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

भोपाल की ताजा खबरें; Bhopal Live Update

इंडस्ट्रियल एरिया के विकास पर चर्चा
मोहन कैबिनेट की बैठक मंगलवार को दोपहर 3 बजे कई अहम प्रस्तावों के साथ मंत्रालय भोपाल में होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट चर्चा करते हुए प्रदेश में सिंचाई परियोजनाओं को प्रशासकीय स्वीकृति पर मुहर लगा सकती है। निवेश बढ़ाने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया के विकास को लेकर बैठक में चर्चा संभव है। नर्मदापुरम के मोहासा और मुरैना के सीतापुर में इंडस्ट्रियल एरिया को लेकर सहमति बन सकती है। प्रदेश में नए जिलों को लेकर भी स्थिति साफ हो सकती है। इसके साथ ही कैबिनेट में ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर विचार हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Bhopal Today News 02 September 2024: शहर के स्कूलों में आधार कार्ड अपडेट शिविर, डेंगू से बचाव के लिए घर-घर पहुंच रही टीम

4 साल में हर विधानसभा का विकास
मोहन सरकार इसके साथ ही अगले 4 साल में हर विधानसभा के विकास पर 100 करोड़ रुपए खर्च करेगी। सरकार में विधायकों से विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने को कहा है कि विजन डॉक्यूमेंट के हिसाब से प्राथमिकता तय होगी। आने वाले इस खर्च की विधायकों को ही मॉनिटरिंग करनी होगी। विधानसभा के विजन डॉक्यूमेंट को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। अब कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि हमें विजन डॉक्यूमेंट की जानकारी नहीं दी गई है।

बीजेपी का सदस्यता अभियान
एमपी में बीजेपी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव इस साल प्रदेश के पहले बीजेपी सदस्य होंगे। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कार्यकर्ताओं को सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। भोपाल में दोपहर 2 बजे सीएम पूरी कैबिनेट के साथ सदस्यता लेंगे। इसके साथ ही प्रदेशभर के 65 हजार के करीब बूथों पर एक साथ यह अभियान चलाया जायेगा। हर बूथ पर 200 सदस्यों का टारगेट है। एमपी में इस बार रिकॉर्ड 1.5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री नियम समिति के सदस्य
भोपाल में विधानसभा समितियां की नियुक्ति के बाद पहली बैठक मंगलवार की दोपहर 12.30 बजे समितियां की पहली संयुक्त बैठक होगी। यह बैठक विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष में होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री नियम समिति के सदस्य हैं, बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। बैठक में समिति के सदस्यों के अलावा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे भी भाग लेंगे।

एमपी के 14 शिक्षक सम्मानित होंगे
भोपाल  में टीचर डे पर एमपी के 14 शिक्षक सम्मानित होंगे। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार के लिए इन शिक्षकों का चयन किया गया है। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर यह सम्मान उन्हें मिलेगा। प्राथमिक और माध्यमिक श्रेणी के आठ शिक्षक पुरस्कृत होंगे। उच्चतर माध्यमिक श्रेणी में 6 शिक्षकों का चयन किया गया है। भोपाल से सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय के राजेंद्र जासूजा भी इसमें शामिल होंगे। सीएम डॉ.मोहन यादव शिक्षकों का सम्मान करेंगे। सुबह 11:00 प्रशासन अकादमी स्वर्ण जयंती सभागार में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

नगर निगम कर्मचारियों का आंदोलन
भोपाल शहर में नगर निगम कर्मचारियों अपनी मांगों का निराकरण न होने पर रोष दिखाते हुए हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। मप्र शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने हड़ताल की चेतावनी दी है। प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान ने इसके लिए कर्मचारियों से चर्चा की है। इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी समस्या भी बताई है। 

यह भी पढ़ें: भाजपा का सदस्यता अभियान आज से, CM मोहन यादव पूरी कैबिनेट के साथ लेंगे सदस्यता