Indore ED Raid: इंदौर नगर निगम में हुए 125 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापा मारा है। घोटाले के मास्टर माइंड अभय राठौर और संयुक्त संचालक (ऑडिट) अनिल गर्ग सहित 12 जगह छापे मारे गए हैं। अभय राठौर अभी जेल में हैं। 

ED की टीम सोमवार सुबह पहले महालक्ष्मी नगर ओम सुख सांई एवेन्यू  स्थित अनिल गर्ग के निवास पर पहुंची। यहां परिवार के लोग घबरा गए और जवाब देने से बचते रहे। इसके बाद टीम अभय राठौर और उसके बहनोई के घर भी पहुंची। यहां सिर्फ महिलाएं मौजूद थीं। अन्य आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। 

इन आरोपियों के यहां पहुंची ED

  • रेणु वडेरा, आशीष नगर 
  • मो जाकिर, मदीना नगर
  • राहुल वडेरा निवासी 2 आशीष नगर
  • राजकुमार साल्वी निवासी 78 अम्बिकापुरी
  • हरीश श्रीवास्तव निवासी 55 सुखदेवनगर
  • प्रो. एहतेशाम खान निवासी 128 माणिक बाग
  • जाहिद खान निवासी 101 सकीना अपार्टमेंट अशोका कॉलोनी
  • मो साजिद निवासी मदीना नगर
  • मो सिद्दीकी निवासी मदीना नगर
  • उदयसिंह भदौरिया 31-सी सुखलिया
  • मुरलीधर 697 शिव सिटी राऊ
  • मौसम व्यास  शिव सिटी राऊ

परिवार को रोका, घर के बाहर सुरक्षा कर्मी 
इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।  इनमें नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी और ठेकेदार शामिल हैं। मामले की जांच कर रही ED के अधिकारी सोमवार सुबह जब अनिल गर्ग के यहां पहुंचे तो वह घबरा गए और बाहर जाने लगे। इस पर ED ने उन्हें बाहर जाने से रोका। राठौर के परिजन भी कुछ कहने से बचते रहे। उसके बेटे को पुलिस यूपी के एटा से गिरफ्तार किया था। मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद सिद्दीकी के मदीना नगर स्थित आवास में भी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं। टीम अंदर दस्तावेज खंगाल रही है।