International Women's Day: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हरिभूमि समाचार पत्र और आईएनएच चैनल द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन एलएनसिटी ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महापौर भोपाल मालती राय मौजूद रहीं और उन्होंने महिलाओं सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान सभागार में मौजूद सभी महिलाओं और पुरुषों ने ‘नो एब्यूज डे’ को राष्ट्रीय मान्यता देने साथ ही इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने की शपथ खाई।
'नो एब्यूज डे' को राष्ट्रीय मान्यता दिलाने की ली शपथ
सभा में मौजूद सभी लोगों ने मांग करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों (बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कार्यालय, स्कूल-कॉलेज) पर नो एब्यूज के साइन बोर्ड अनिवार्य किए जाएं, जिनमें मां-बहन-बेटी की गालियों पर कानूनी दंड और जुमार्ने का स्पष्ट उल्लेख हो। ‘नो एब्यूज डे’ (17 सितंबर) को राष्ट्रीय मान्यता दी जाए, ताकि इस विषय पर समाज में व्यापक जनजागृति हो।
महिलाओं को बुलंद हौसले से आगे बढ़ते रहना चाहिए- मालती राय
इस अवसर पर मालती राय ने कहा कि महिला कहीं से भी कमतर नहीं है, उसे अपने भीतर की शक्ति को पहचानकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए और बुलंद हौसले से आगे बढ़ते रहना चाहिए, एक न एक दिन जीत आपकी ही होगा।
'अलग अलग विषयों पर टॉक शो का आयोजन'
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र पैनल डिस्कशन के रूप में टॉक शो का आयोजन था, जिसमें आमंत्रित सभी महिलाओं ने भाग लिया और अपने विचार स्पष्ट किए। इस अवसर पर किसी ने मेंटल हेल्थ पर तो किसी ने महिला सशक्तिकरण पर, महिला स्वास्थ्य पर अपने विचार स्पष्ट किए।
अपने-अपने क्षेत्र की चुनौतियों के बारे में की चर्चा
इस अवसर पर जहां पोस्टमार्टम करने वाली प्रदेश की पहली महिला डॉ गीता रानी उपस्थित थीं, जिन्होंने अपने क्षेत्र की चुनौतियों के बारे में बताया। तो वहीं खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय की प्रोफेसर बबीता शर्मा, एन एच 12 क्रिएटिव वूमन हेड अंशु गुप्ता के साथ डेनशिया हेड डॉ पूजा त्रिपाठी भी मौजूद थीं। साथ ही सोशल वर्कर नीता पासपोल और सेंट्रल इंडिया की पहली सिंगिंग बाउल थैरेपिस्ट आरती सिन्हा ने महिला दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इन्हें किया गया सम्मानित
- डॉ बबीता शर्मा, प्रोफेसर खुशी लाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय
- नीता पासपोल, समाजसेविका,केंसर रिसर्च एवं एसोसिएशन की सदस्य
- अंशु गुप्ता, एनएच 12 क्रिएटिव वूमन हेड
- अनु श्रीवास्तव, एचओडी एलएनसिटी
- आरती सिन्हा, सिंगिंग बाउल थेरेपिस्ट
- डॉ पूजा त्रिपाठी, डेंटिस्ट
- डॉ संगीता शर्मा, शासकीय अधिकारी
- रत्ना शर्मा, संघ कार्यकर्ता
- डॉ गीता रानी, पोस्टमार्टम करने वाली पहली महिला
- जागृति अग्रवाल, मिसेस इंटरनेशनल
- सीमा कुशवाहा, विदेशी शिक्षा के लिए कार्यरत
- नम्रता महेश्वरी
- कृष्णा कटेवा, कृष्णा कैंसर केयर हॉस्पिटल की डायरेक्टर
- संघ मित्रा तायवाड़े, नृत्यांगना
- शिवांगी पवार, रंग मंच कलाकार
- सुमन पुरोहित
- स्वाति पाठक, एसडीआरएफ में कार्यरत
- स्वाति शर्मा
- उमा विश्वकर्मा, विश्वकर्मा महापंचायत संगठन महिला मोर्चा प्रदेश की अध्यक्ष