Logo

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना में बड़ा खेल सामने आया है। इस योजना से पात्र महिलाओं को बाहर कर दिया गया, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। ग्वालियर में 400 से अधिक महिलाएं सामने आई हैं, जिनके बैंक खाते में लाड़ली बहना योजना की किस्त आनी बंद हो गई है। 

150 महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत 
लाड़ली बहना योजना से बाहर हुईं 150 महिलाओं ने महिला बाल विकास विभाग को शिकायती पत्र भी सौंपा है। डीपीओ ने मामले की रिपोर्ट तैयार कर भोपाल भेजा है। लेकिन भोपाल में बैठे अधिकारियों ने कहा, लाड़ली बहना योजना में संभव नहीं है। ऐसे अचानक राशि बंद नहीं हो सकती।

शासन स्तर पर की जा रही पड़ताल 
ग्वालियर महिला बाल विकास विभाग के डीपीओ डीएस जादौन ने बताया कि महिलाओं की शिकायत हमने मुख्यालय भेजी है। अपने आप महिलाओं का नाम कटना संभव नहीं है। शासन स्तर पर इस संबंध में पड़ताल की जा रही है।   

ग्वालियर में 2900 महिलाएं योजना से बाहर 

  • ग्वालियर में अभी 3 लाख 12 हजार 527 महिलाओं को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलता है। शुरुआत में यह आंकड़ा ज्यादा था, लेकिन करीब 2900 महिलाएं इस योजना से बाहर हो गई हैं। इनमें से कुछ अपात्र महिलाएं भी हैं।
  • 60 की पार कर चुकीं कुछ महिलाओं को भी योजना से बाहर किया गया है। इनमें से कुछ महिलाएं महिलाएं ऐसी भी हैं, जिन्हें पात्रता के बावजूद बाहर कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: क्या आपके खाते में नहीं आई लाड़ली बहना की 19वीं किस्त; ऐसे देखें स्टेटस

लाड़ली बहना योजना से नाम काटने की प्रक्रिया 
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना नाम से विभाग की अधिकृत वेबसाइट और एप है। पंजीकृत महिलाएं आवेदन नंबर से वेबसाइट में लॉगइन कर बैंक खाते में राशि आने की जानकारी पता कर सकती हैं। इस दौरान योजना से बाहर होने का ऑप्शन भी मिलता है, लेकिन ओटीपी के बिना यह संभव नहीं है। हितग्राही की सहमति से ही लाड़ली बहना योजना से उसका नाम काटा जाता है।