Bhopal Today News 16 September: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सियासत, साहित्य और संस्कृति से जुड़ी रोजाना कई खबरें हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि के 'भोपाल टूडे न्यूज' सेगमेंट में भोपाल से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आपको आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और भोपाल शहर की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

भोपाल की बड़ी खबरें; Bhopal Live Update  

  • इन इलाकों में बिजली कटौती 
    भोपाल के टीटी नगर, न्यू जेल रोड, हाउसिंग बोर्ड सेंटर पाइंट, गांधीनगर और झूलेलाल मार्केट पीपलनेर के आसपास सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। 
  • ओल्ड भोपाल में ट्रैफिक डायवर्ट 
    ओल्ड भोपाल में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी जुलूस निकाले जाएंगे। इसके लिए मंगवारा, बुधवारा, हमीदिया रोड पर दोपहर 2 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। इस दौरान वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरें। 
  • भोपाल के जीपी बिड़ला संग्रहालय में सोमवार को भगवान गणेश की कृतियों, छायाचित्रों पर आधारित प्रदर्शनी आयोजित की गई। गणेश उत्सव के मौके पर सुबह 10 बजे से इस प्रदर्शनी को देखा जा सकता है।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के वीथी संकुल में  आंध्रपदेश के वाद्ययंत्र अवुजम का प्रदर्शन किया गया है। सुबह 11 बजे से इसे देखा जा सकता है।
  • मप्र जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में सुनीता भावोर के चित्रों की प्रदर्शनी लगी है। दोपहर 12 बजे से इसे देखा जा सकता है।
  • मायाराम सुरजन भवन में हम थियेटर ग्रुप की एक्टिंग क्लास शाम 5 बजे से शुरू होगी। कार्यशाला में रंगकर्म की बारियों व नाट़्य प्रस्तुतियों से जुड़ी बेसिक जानकारी साझा की जाएगी। 
  • गौहर महल में गांधी शिल्प बाजार आयोजित किया गया है। दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक इस मेले का लुत्फ उठाया जा सकता है। 
  • शौर्य स्मारक के मुक्ताकाश मंच पर शाम 5 बजे से सैन्य फिल्म अवर स्ट्राइकिंग फोर्स का प्रदर्शन होना है। यह फिल्म वायुसेना के पायलट और अधिकारियों की भर्ती, प्रशिक्षण पर आधारित है।