Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; Live Update 

  • भोपाल में विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन 
    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को भोपाल के कोलार में बीमा कुंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। वह राजीव गांधी प्रद्योगिकी विवि में हुए घोटाले से आक्रोशित हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। भोपाल पुलिस की नाकामी और सरकार की मौन सहमति पर सवाल उठाए।  

     
  • बीना में मालगाड़ी के इंजन में लगी आग
    सागर जिल के बीना स्टेशन के पास शनिवार शाम मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। सेमरखेड़ी गांव के पास बीना-गुना रेलवे ट्रैक पर हुई इस घटना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। फिलहाल, रेल यातायात भी ठप है। 

  • जबलपुर में डमी बैलेट यूनिट मिलीं 
    जबलपुर कलेक्टर के निर्दश पर शुक्रवार को 100 डमी बैलेट यूनिट जब्त की गई हैं। दोपहर 1.30 बजे रेल प्रशासन की सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। बताया कि कुछ दिन पहले अनक्लैम्ड पार्सल खोलने पर डमी बैलेट यूनिट मिलीं थीं। 

  • पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन जिले के फुलमार में भाजपा कार्यकर्ता शिवजीत जी के घर भोजन किया। इस दौरान उनके परिवार से भेंटकर कुशलक्षेम पूछी। 

     
  • मीरा यादव का नामांकन रद्द होना लोकतंत्र की हत्या: पटवारी 
    भोपाल में शनिवार को इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद सभी पार्टियों की संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, खजुराहो सीट से IndiaAllaince की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त करना लोकतंत्र की हत्या है है। इसके लिए उन्होंने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। कहा, हस्ताक्षर नहीं थे तो जांच अधिकारी ने फॉर्म जमा कैसे कर लिया।  

     
  • पंचायत से पार्लियामेंट तक एक साथ हों चुनाव: राजनाथ 
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को सीधी-सिंगरौली प्रवास पर हैं। यहां उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन पर जोर दिया। कहा, पंचायत से लेकर लोकसभा तक के सभी चुनाव एक साथ होने चाहिए। सिंगरौली जिले के बैढ़न में शनिवार को सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, देश में यदि एक साथ चुनाव होते हैं तो इससे देश मजबूत होगा। बार-बार चुनाव से जनता को प्रलोभन दिया जाता है। 

  • आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में बड़ी चूक
    इंदौर में संघ प्रमुख मोहन भागवत की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। एक युवक गाड़ी लेकर रेलवे प्लेटफार्म तक मोहन भागवत के करीब पहुंच गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
  • भाजपा का महा जॉइनिंग अभियान 
    भाजपा के स्थापना दिवस पर शनिवार को एक नए लाख कार्यकर्ता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक इसके लिए जॉइनिंग अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा सहित अन्य अधिकारी और बूथ अध्यक्ष ज्वाइनिंग कराएंगे। 
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव छत्तीसगढ़ के कवर्धा और मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रोड-शो और जनसभा करेंगे। इसके अलावा स्थानीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। सीएम मोहन यादव सुबह 9 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 9.45 बजे ईदगाह हिल्स स्थित कैंसर अस्पताल के पास कार्यक्रम को संबोधित कर 
  • 10.30 बजे रायपुर रवाना होंगे। दोपहर 12.40 बजे कवर्धा कबीरधाम पहुंचकर सरदार पटेल मैदान और फिर शाम 3.45 बजे पार्ढुना जिले के नांदनवाडी में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 4.40 बजे पांढुर्ना भाजपा कार्यालय पहुंचकर रोड-शो शुरू करेंगे। शाम 6 बजे राजना आश्रम में गुरुजी से भेंट, शाम 6.30 बजे जामसांवली हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन,  शाम 7 बजे सौंसर में कार्यालय का उद्घाटन और गांधीचौक से रोड-शो करेंगे। रात 10.45 बजे भोपाल पहुंचेंगे। 
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शनिवार को छिंदवाड़ा आने वाले थे, लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया गया। 
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सिंगरौली में 
    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को सिंगरौली और सीधी दौरे पर रहेंगे। दोपहर 12.30 बजे वह बैढ़न के रामलीला मैदान में जनसभा और दोपहर 3 बजे सीधी के स्वयंवर पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 4 बजे पूजा पार्क में जनसभा भी होगी। 11 अप्रैल को राजनाथ सिंह रीवा और सतना जिले में प्रचार करेंगे। 
  • इंडिया गठबंधन की बैठक भोपाल में 
    इंडिया गठबंधन की मध्यप्रदेश में बड़ी बैठक बुलाई गई है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सुबह 10 बजे इंडिया गठबंधन के दलों की बैठक होगी। इसमें आम आदमी पार्टी, RJD, NCP (शरद पवार), समानता दल, लेफ्ट पार्टियां और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। सभी नेता लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय करेंगे।