Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

  • भाजपा सांसद के घर चोरी 
    मध्य प्रदेश में अपराधी बेखौफ हैं। वह सांसद विधायकों को भी नहीं छोड़ रहे। शुक्रवार की रात देवास से भाजपा प्रत्याशी व सांसद महेंद्र सोलंकी के तिलक नगर स्थित आवास में घुसकर बदमाश सामन चोरी कर ले गए। वारदात के बाद पुलिस के आला-अफसर मौके पर पहुंचे और जांच कर रहे हैं। 
     
  • खंडवा में पानी के लिए अनोखा प्रदर्शन 
    खंडवा के सरोजिनी नायडू वार्ड में पानी किल्लत से नाराज पार्षद प्रतिनिधि असलम गौरी ने अनोखा प्रदर्शन किया। सइ दौरान उन्होंने लाल चौकी स्थित फिल्टर प्लांट पर कीचड़ के बीच धरने पर बैठ गए। कहा, शहरवासियों को पेजयजल आपूर्ति में भेदभाव किया जा रहा है। उनके वार्ड में इसलिए टैंकर नहीं भेजे जा रहे, क्योंकि यहां से भाजपा चुनाव हार गई थी।
  • छात्र की खुदकुशी, प्राचार्य निलंबित 
    मैहर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 12वीं के छात्र की खुदकुशी मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। राज्य शासन ने विद्यालय के प्राचार्य को निलंबित कर दिया। कॉमर्स समूह के छात्र ने यहां आत्महत्या कर ली थी। 
  • नौपता के साथ गर्मी का कहर, राजगढ़ में पारा 46 डिग्री के पार 
    मध्यप्रदेश में लगातार तापमान बढ़ने से लोग परेशान हैं। शनिवार 25 मई से नौतपा शुरू हो गए। ऐसे में 9 दिन तक गर्मी और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। MP में शुक्रवार को भी कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। सर्वाधिक 46.3 डिग्री तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। धार, खरगोन, खंडवा, बड़वानी, नीमच और रतलाम और शाजापुर में भी पारा 45 के पार है। 
  • आगर मालवा में नदी में डूबे तीन बच्चे, सभी की मौत 
    आगर मालवा में नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। दो बच्चे सगे भाई-बहन थे। शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने उनके शव निकाल लिए। तीसरे का शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम से निकाला है। 
  • दमोह में हादसे केबाद बिल्डर पर हमला 
    दमोह जिले में शुक्रवार शाम हादसे के बाद ग्रामीणों ने बिल्डर पर हमला कर दिया। सागर नाका चौकी क्षेत्र के बांसा में बिल्डर आदित्य रॉकी सुरेका की गाड़ी के सामने एक बछड़ा आ गया था। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट में बिल्डर रॉकी के साथ उनके ड्राइवर को भी चोंट आई है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।