Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

'मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • भोपाल-सागर में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड 
    नौतपा का तीसरा दिन है। दूसरे दिन यानी रविवार को कई शहरों में गर्मी के रिकॉर्ड टूट गए। भोपाल और सागर में 10 साल में दूसरी बार ऐसी गर्मी पड़ी। धार-राजगढ़ और रतलाम में सोमवार को भी लू का रेड अलर्ट जारी है। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में भी तेज गर्मी का अनुमान है। गुना, राजगढ़, शाजापुर, सागर, खजुराहो, निवाड़ी और सीहोर जिले सबसे गर्म हैं। 
  • लोकायुक्त परिसर में आगजनी पर अफसरों की सफाई 
    लोकायुक्त परिसर में हुई आगजनी की घटना में विभाग ने सफाई दी है। लोकायुक्त कार्यालय प्रभारी अनुभाग अधिकारी ने बताया, दफ्तर के बाहर एफ ब्लॉक में अनुपयोगी सामग्री रखी थी, जिसमें आग लगी थी। इस घटना से दस्तावेज को कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की वजह तो स्पष्ट नहीं हो पाई, लेकिन सूचना मिलते ही नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई थी, उसने तुरंत आग पर काबू पा लिया था। 
  • मानसून सत्र से पहले होंगे तबादले 
    मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी है। मानसून सत्र से पहले यानी 8 जून के बाद अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले संभव हैं। मंत्रालय से मैदानी स्तर तक के अफसरों की जिम्मेदारी बदली जाएगी। चुनाव के चलते अभी तबादलों पर बैन है। 
  • CM मोहन यादव बिहार दौरे पर 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को बिहार दौरे पर हैं। सीएम सुबह 9.20 बजे वाराणसी के ग्राम मलहिया मठ गढ़वा घाट के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12.30 बजे बिहार के पटना स्थित गांधी मैदान मानेर, दोपहर 2 बजे वह पटना साहित के काला दियारा मैदान और शाम 3.40 बजे पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के बख्तियारपुर टेका बीघा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.50 बजे वह दिवंगत नेता स्व सुशील मोदी के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।