Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

  • शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन फेल 
    नौतपा के सातवें दिन शुक्रवार को नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की बोगी सी-11 का एसी फेल हो गया। जिससे यात्री गर्मी में परेशान होते रहे। बतायाकि एसी में ग्वालियर स्टेशन पर ही समस्या शुरू हो गई थी, टेक्नीशियन ने ठीक किया, लेकिन ठंडा नहीं कर पा रहा था। 
  • वरुण कपूर बने स्पेशल डीजी 
    मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर को स्पेशल डीजी के पद पर पदोन्नत किया है। कपूर फिलहाल, इंदौर में पुरानी जगह ही पदस्थ रहेंगे। वह 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। पदोन्नति आदेश शुक्रवार को गृह विभाग के सचिव अजय गुप्ता ने जारी किए हैं। 
  • मध्य प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। गुरुवार को 19 शहरों में तापमान 44 से 48.2 डिग्री के बीच रहा। सर्वाधिक 48.2 डिग्री तापमान सीधी जिले में रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के चलते नॉर्थ और ईस्ट एमपी के 17 जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। जबकि, दक्षिण भारत से आ रही हवाओं के कारण अनूपपुर-डिंडोरी सहित कुछ हिस्सों में रिमझिम बारिश की संभावना है।
     
  • सिंधिया बोले-4 जून को विश्व पटल पर लहराएगा भारत का परचम 
    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में हैं। 4 जून को नतीजे आएंगे तो भारत का परचम विश्व पटल पर लहराएगा। पीएम मोदी तीसरी पारी में भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभारने की दिशा में काम करेंगे। 
     
  • राऊ और महू के बीच दौड़ी हाईस्पीड ट्रेन 
    पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में राऊ से डॉ. अम्बेडकर नगर के बीच नवनिर्मित रेलवे ट्रैक (दोहरीकरण) पर गुरुवार को ट्रेन  130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ी। CRS व अन्य अफसरों की मौजूदगी में यहां हाईस्पीड ट्रेन का सफल ट्रालय हुआ। रेलवे ने इसके लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम कर रखे थे। स्टेशन सहित ट्रैक के आसपास लोगों के आने जाने में रोक लगा दी गई थी। 
  •  
  • दुष्कर्म के बाद लड़की घर से उठा ले गए 
    अशोकनगर जिले में 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिया। परिवार ने किसी तरह रिश्ता तय किया तो तलवारें लहराते गुंडों के साथ लड़की के घर पहुंचा और उसे उठावा ले गया। बीच बचाव करने आए लड़की के पिता का पैर और भाई का हाथ फ्रेक्चर कर दिया। 
  • मतगणना के लिए प्रेक्षक नियुक्त 
    मध्य प्रदेश में 29 जिलों में मतगणना की तैयारी जारी है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकसभा की सभी सीटों के लिए मतगणना प्रेक्षक व ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। इन्हीं की देखरेख में काउंटिंग प्रक्रिया व परिणामों की घोषणा की जाएगी। 
  • तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम 
    तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार 31 मई 2024 को जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। शपथ, हस्ताक्षर अभियान, नाटक मंचन, स्क्रीनिंग शिविर व परामर्श सत्रों के जरिए लोगों को तम्बाकू के नुकसान बताए जाएंगे। भोपाल में कलेक्टर कार्यालय से रैली निकाालकर नुक्कड़ नाटक किया जाएगा।