Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें ; MP Live Update 

  • आडवाणी और कोविंद से मिले शिवराज 
    शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री की शपथ लेने के बाद सोमवार को भाजपा के सीनियर नेता व भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी से मुलकात की। केंद्रीय मंत्री शिवराज पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटों के साथ लालकृष्ण आडवाणी के दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आडवाणी से आशीर्वाद लिया। 
     
  • गेटवेल अस्पताल की लिफ्ट गिरी; 15 साल का बच्चा घायल
    महू के गेटवेल अस्पताल की लिफ्ट गिरने से 15 साल का मासूम बच्चा घायल हो गया है। हादसे में मरीजों से मिलने आए परिजन भी घायल हुए हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। मरीजों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने हादसे से मना करते हुए घायलों का इलाज करने से भी इनकार किया है। हालांकि, विरोध के बाद घायलों का इलाज किया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।
  • भाजपा कार्यालय में जश्न के बीच लगी आग 
    मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाए जाने का जश्न मनाना महंगा पड़ गया। यहां आतिशबाजी के दौरान इंदौर भाजपा कार्यालय में आग लग गई। आगजनी की घटना से हड़कंम मच गया। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह काबू पाया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। 
     
  • जबलपुर जाएंगे CM मोहन यादव 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार 10 जून को जबलपुर दौरे पर रहेंगे। सोमवार शाम 4.15 बजे नई दिल्ली से डुमना एयरपोर्ट जबलपुर उतरेंगे। यहां से सीधे कलेक्टर दीपक सक्सेना के बंगले पहुंचकर उनके पुत्र के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जल संवर्धन अभियान के तहत मदनमहल पहाड़ी स्थित संग्राम सागर तालाब की साफ-सफाई के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम इस दौरान करीब 1389 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
  •  कैबिनेट बैठक कल 
    मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुनाव बाद पहली कैबिनेट बैठक मंगलवार को होनी है। इसमें 20 से अधिक एजेंडों पर चर्चा होनी है। पिछली कैबिनेट बैठक 14 मार्च को हुई थी। 
  • यूथ कांग्रेस की अहम बैठक आज
    प्रदेश कांग्रेस और युवा कांग्रेस की प्रदेश इकाई सोमवार को अलग-अलग बैठकें कर चुनावी समीक्षा करेगी। इसमें चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस द्वारा बनाई गई रिपोर्ट पेश की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों पर एक्शन लिया जा सकता है। बैठक पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र सिंह सहित प्रदेश व जिले के अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे।  
  • MP के पांच सांसद बने मंत्री 
    लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करने वाली MP भाजपा के पांच सांसदों को मंत्री बनाया गया है। नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, डॉ बीरेंद्र कुमार खटीक,  ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर को मंत्री बनाया गया है। दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर पहली बार मंत्री बनाए गए हैं। दोनों को राज्यमंत्री बनाए गए हैं।