Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहे जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।

मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update 

लूट की फर्जी कहानी गढ़ने वाले गैस एजेंसी कर्मचारी गिरफ्तार 
जबलपुर पुलिस ने गैस एजेंसी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने 9 लाख रुपए के लूट की फर्जी कहानी गढ़ी थी। शुरुआत में चकमा देते रहे, लेकिन पुलिस ने क्रॉस वेरिफिकेशन कराया तो हकीकत सामने आ गई। 

सिवनी में बस-बोलेरो की टक्कर, 2 की मौत 
सिवनी में रविवार दोपहर बस और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। घटना बरघाट थाना क्षेत्र के कौडिया ग्राम की है। इसमें मोवाड के रोहित (30) पिता गरीबा ककोडिया और पखारा निवासी चंद बुजुर्ग बिसेन की मौके पर मौत हो गई है। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली दौरे पर 
मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली दौरे हैं। आज वह बीजेपी नेतृत्व व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। शाम तक भोपाल लौटने का कार्यक्रम है। सीएम शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए थे। 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य पर मंथन हुआ। 

दीनदयाल अंत्योदय समितियों से 2 लाख युवाओं को जोड़ेगी भाजपा
भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के 2 लाख युवाओं को विभिन्न समितियों से जोड़ेगी। उन्हें दैनिक भत्ता और यात्रा भत्ता समेत अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। गांव स्तर पर दीनदयाल अंत्योदय समितियों का गठन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत 6 माह में दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।  

मोबाइल एप से पता चलेगी योजना की पात्रता 
सरकारी योजना के लिए आप पात्र हैं या नहीं, यह जानने अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल एप में ही आपको यह जानकारी मिल जाएगी। पात्रता एप के माध्यम से सरकार के 10 विभागों की 37 योजनाओं का डिटेल अपलोड किया गया है। क्लिक करते ही पात्रता की स्थित स्पष्ट हो जाएगी।