श्योपुर। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई ने विधानसभा चुनावों में बगावत करने वाले 11 नेताओं को बीजेपी ने बाहर कर दिया है। BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भितरघात और बगावत करने वाले इन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है। पार्टी से निष्कासित किए गए सभी 11 पदाधिकारी श्योपुर जिले के हैं। सभी पर भितरघात करने और पार्टी को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।

उम्मीदवार ने की थी शिकायत
श्योपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार रहे दुर्गालाल विजय ने पार्टी के कुछ नेताओं पर भितरघात करने का आरोप लगाया था, इसके बाद श्योपुर जिलाअध्यक्ष और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने श्योपुर विधानसभा के 11 नेताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई की है। 

ये नेता हुए पार्टी से निष्कासित 

  1. प्रदेश कार्यसेमित सदस्य - दौलतराम गुप्ता 
  2. पूर्व जिलाध्यक्ष - राधेश्याम रावत 
  3. जिला उपाध्यक्ष - कविता मीणा 
  4. भाजपा नेता - मूलचंद रावत 
  5. जनपद अध्यक्ष - रीना मीणा 
  6. पूर्व जिलाउपाध्यक्ष - धर्मेन्द्र मीणा 
  7. नगर मंत्री - मुकेश सुमन 
  8. जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा - कपिल गुप्ता 
  9. जिला उपध्यक्ष पिछड़ वर्ग - महावीर सुमन 
  10. पूर्व पार्षद - रामस्वरूप वैष्णव 
  11. पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा - महावीर मीणा

कांग्रेस की ले चुके सदस्यता 
भाजपा ने जिन नेताओं को पार्टी से बाहर किया है। उनमें से राधेश्याम रावत, दौलतराम गुप्ता, महावीर सुमन, रीना मीणा और रामस्वरूप वैष्णव पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हाथों कांग्रेस ज्वाइन कर चुके हैं।