Pachmarhi Hotel Amaltas : मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में देश का पहला पिंक होटल खुला है। इसमें शेफ से लेकर हाउसकीपर तक पूरा महिला स्टाफ होगा। पर्यटन निगम के इस होटल का शुभारंभ शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। कहा, होटल अमलतास मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की यह एक अच्छी पहल है।
होटल अमलतास की खासियत
- राज्य मंत्री ने बताया, होटल नीलांबर स्काई लाइन का नवीनीकरण किया गया है। इसमें 16 लग्जरी कक्ष, बेहतरीन डायनिंग एरिया, मॉडर्न बाथरूम, फर्निशिंग और एनर्जी एफिशिएंट सिस्टम विकसित किया गया है।
- होटल में इनफिनिटी पूल, लैण्ड-स्केपिंग, पार्किग सहित अन्य जनसुविधाएं विकसित की गई हैं। हाई एण्ड लग्जरी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।
- होटल में एक व्यू पॉइंट है। पर्यटक यहां से पचमढ़ी की खूबसूरती निहार सकेंगे।
![Pachmarhi Hotel Amaltas Pachmarhi Hotel Amaltas](https://img.haribhoomi.com/uploadimage/library/16_9/16_9_5/IMAGE_1733566385.webp)
23 महिलाओं को किया प्रशिक्षित
पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने बताया कि होटल अमलतास का संचालन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। 23 स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षित कर नियुक्ति दी गई है। जो प्रबंधक, हाउसकीपर, स्वाागतकर्ता, किचिन स्टाफ, फूड एण्डक ब्रेवरेजस, माली, चौकीदार और शेफ जैसी जिम्मेदारी भी निभाएंगी।
50 हजार महिलाओं को ट्रेनिंग
पर्यटन और संस्कृति के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के तहत 50 पर्यटन स्थल चयनित किए गए है। जहां 40 हजार महिलाओं को आत्मरक्षा और 10 हजार महिलाओं को पर्यटन व हॉस्पिटैलिटी की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा।