Rewa News: मध्यप्रदेश के रीवा में एक युवक ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें 4 साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, महिला और 6 साल की बेटी को गंभीर हालत में संजय गांधी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। बताया जा रहा युवक अपनी पत्नी पर चरित्रशंका करता था। वारदात डभौरा थाना क्षेत्र के छिपिया गांव की है।

चरित्र शंका में ली जान 
ASP विवेक लाल के अनुसार, रामबली चर्मकार (41) और सीमा चर्मकार (31) की शादी 6 साल पहले हुई थी। दोनों को 4 साल का बेटा और 5 साल की बेटी है। शादी के कुछ समय तक ठीक चला। इसके बाद रामबली पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा। इसे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। रामबली अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। बदनामी के डर से पत्नी ने शिकायत नहीं की।

कुल्हाड़ी-रॉड से किया हमला
घटना रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। रामबली नशे में धुत में घर आया। और पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि रामबली ने पत्नी की लोहे की रॉड से पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर बेटा रविंद्र चर्मकार (4) और बेटी रागिनी चर्मकार (6) जाग गए। दोनों ही मां को बचाने की गुहार करने लगे, लेकिन पिता ने एक नहीं सुनी। गुस्से ने आरोपी ने तीनों के सिर पर कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड मार दी। तीनों को लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गया।

आरोपी पकड़ाया 
शोर सुनकर गांव के लोग आए। बहू और बच्चों को लहूलुहान हालत में देखकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। गांव वालों ने घेराबंदी कर आरोपी रामबली को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। बच्ची ऑक्सीजन सपोर्ट पर मां-बेटी की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक हमले में दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई है। मां की हालत थोड़ी स्थिर हुई है, लेकिन बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।