MP News: मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक अद्भुत मामला सामने आया। दरअसल, डॉक्टरों की टीम ने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसके बार में जानकर हर कोई हैरान है। हाल ही में यहां एक 21 साल के तोते का सफलतापूर्वक ट्यूमर निकाला गया। जिसका नाम बेटू है। डॉक्टरों की टीम ने तोते के गले से 20 ग्राम का ट्यूमर निकाल एक नई जिंदगी दी है। दो घंटे चले इस ऑपरेशन के बाद ट्यूमर को तोते के गले से निकाला गया। ऑपरेशन के बाद तोता पूरी तरह स्वस्थ है। 

डॉक्टरों  ने 21 साल के तोते की बचाई जान 
डॉक्टरों ने बताया कि करीब 6 महीने पहले तोते के मालिक को तोते की गर्दन पर एक गांठ नजर आई, जो लगातार बढ़ रही थी। तोते को काफी परेशानी हो रही थी। वो ना तो ठीक से बोल पा रहा था। और ना ही खाना खा पा रहा था। मालिक, मालिक चंद्रभान विश्वकर्मा ने इलाज के लिए जिला पशु चिकित्सालय सतना के डॉक्टरों से संपर्क किया। जहां डॉक्टरों की टीम ने सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर जान बचाई। मालिक द्वारा तोते की उम्र 21 साल बताई गई।

20 ग्राम का था ट्यूमर
डॉक्टरों ने बताया कि तोते की जांच की गई। इसे ट्यूमर निकला, ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद करीब 2 घंटे तक तोते की सर्जरी की। सर्जरी कर करीब 20 ग्राम का ट्यूमर निकाला गया, फिलहाल तोता खतरे से बाहर है, पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है।