Logo

Sidhi Road Accident: मध्य प्रदेश के सीधी में भीषण हादसा हो गया। रविवार (16 फरवरी) की रात 2.30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर 14 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में प्रयागराज महाकुंभ जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल रीवा में भर्ती करवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसा मूड़ा पहाड़ पर हुआ।

हादसे में इनकी हुई मौत 
जानकारी के मुताबिक, सिंगरौली जैतपुर गांव से दो गाड़ियों में 13 लोग सवार होकर प्रयागराज के लिए निकले थे। बोलेरो में आठ और दूसरी में पांच लोग सवार थे। सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार बोलेरो सीधी के मूड़ा पहाड़ में अनियंत्रित होकर 14 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में संदीप उर्फ सोनू साहू, प्रमोद यादव, रमाकांत साहू और सुजीत यादव की मौत हो गई। नीरज कुमार वैश्य (23), कृष्णा वैश्य (26) पिता श्याम बिहारी वैश्य, जयंत कृष्णा साहू पिता छद्धारीलाल साहू और प्रदीप साहू (ड्राइवर) घायल हैं। 

इसे भी पढ़ें:  News in Brief, 17 February: मध्य प्रदेश [MP] की बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक में पढ़ें

हादसे कैसे हुआ? जांच के बाद चलेगा पता
रात 2.30 बजे हुए हादसे की जानकारी सोमवार सुबह पांच बजे स्थानीय लोगों और पुलिस को को मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को सीधी जिला अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को रीवा संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस हादसे में जान गंवाने वाले और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।