MP Politics : मध्य प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता जो अब केंद्रीय कैबिनेट में शामिल हैं। यह सभी केंद्रीय मंत्री 16 जून को देर शाम को प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल पहुंचेंगे। केंद्र में एनडीए की नई सरकार में प्रदेश से 6 मंत्रियों को जगह दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निवेदन पर सभी 6 केंद्रीय मंत्री भोपाल पहुंच रहे हैं।

प्रदेश के नेताओं की अगुवाई में सभी का स्वागत
मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, एल मुरूगन, दुर्गादास उईके और सावित्री ठाकुर को शामिल किया गया है। यह सभी केंद्रीय मंत्री भाजपा मुख्यालय पहुचेंगे, जहां पार्टी के प्रदेश के नेताओं की अगुवाई में सभी का स्वागत किया जायेगा।

सुनिश्चित तारीख पर समय निकाल कर पार्टी मुख्यालय पहुंचने की हामी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश के इन सभी केंद्रीय मंत्रियों से एक साथ प्रदेश का दौरा करने की अपील की थी। सभी मंत्रियों ने सुनिश्चित तारीख पर समय निकाल कर पार्टी मुख्यालय पहुंचने की हामी भी भर दी है। इस मौके पर प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से भी पार्टी मुख्यालय, भोपाल में आने का आग्रह वीडी शर्मा द्वारा किया गया है।
 
मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के 6 नेता शामिल 
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मध्य प्रदेश के 6 नेताओं को शामिल किया गया है। 16 जून को शाम 5 बजे प्रदेश कार्यालय में इन सभी का अभिनंदन किया जाएगा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का केंद्रीय मंत्री बनने के बाद यह पहला दौरा होगा। मंत्री चौहान के लिए प्रदेश की जनता से जुड़ाव देखा जाता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य नेता इससे पूर्व की सरकार में भी मंत्री रहे। अब नई सरकार में इन चेहरों को फिर से जगह दी गई है।