Pune Gas Cylinders Explosion: महाराष्ट्र के पुणे के विमान नगर इलाके में सिम्बायोसिस कॉलेज (Symbiosis College) के पास सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। अवैध रूप से रखे एलपीजी सिलेंडरों में करीब 10-12 एलपीजी सिलेंडर फट गए। जानकारी के अनुसार यह ब्लास्ट एक अंडर-इंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ। जहां करीब 100 एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से रखे हुए थे। जिसमें 10-12 सिलेंडर आग लगने के बाद फट गए।

आग पर पाया गया काबू
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंचने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल मौके पर दमकल की टीम और स्थानीय पुलिस मौजूद है। जानकारी के अनुसार पुलिस मामले में केस दर्ज जांच पड़ताल में जुट गई है।