Karnataka Man Chops Off Woman's Nose: कर्नाटक के बेलगावी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अधेड़ उम्र के शख्स ने गुस्से में आकर एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की नाक काट डाली। महिला कसूर सिर्फ इतना था कि उसे बच्चों ने आरोपी के बगीचे से फूल तोड़ लिए थे। इसी छोटी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बीच उसने महिला पर हमला कर दिया। 

एक दिन पहले की घटना
यह घटना मंगलवार को बेलगावी जिले के बासुरते गांव में हुई। गांव में 50 साल की सुगंधा मोरे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता थी। उसके बच्चों ने गांव के कल्याणी मोरे के बगीचे से फूल तोड़ लिया था। इस बात को लेकर कल्याण सुगंधा से झगड़ा करने का लगा। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में सुगंधा की नाक कट गई। वह जमीन पर गिर गई। खून अधिक बहने से उसकी हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इस घटना के बाद कल्याण मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि वह अभी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस ने उसके पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।