Karnataka Son Kills Mother: कर्नाटक से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक बेटे ने नाश्ता न देने पर अपनी मां की हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार को तब सामने आई, जब नाबालिग लड़का मुलबागल शहर के पुलिस स्टेशन पहुंचा और अपनी मां की हत्या करने की बात कबूल की। लड़के के बयान के मुताबिक, वह स्कूल के लिए तैयार हो रहा था और उसने मां से नाश्ता देने को कहा। मां ने उसे नाश्ता देने से इनकार कर दिया और कहा कि वह उसका बेटा नहीं है।

अपनी मां की इस बात से नाराज होकर लड़के ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा आरोपी
कोलार पुलिस के अनुसार, केआर पुरम पुलिस स्टेशन क्षेत्र के भीमिया लेआउट में मुलबागल की रहने वाली नेत्रा का बेटा एक कॉलेज में डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घर पर सिर्फ मां-बेटा मौजूद थे। नाश्ते को लेकर दोनों के विवाद बढ़ा। तभी उसके बेटे ने सिर पर मेटल रॉड से हमला किया। आरोपी ने अपनी मां की हत्या करने के बाद पुलिस स्टेशन जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।

घटना के बाद व्हाइटफील्ड के पुलिस उपायुक्त डॉ. शिवकुमार ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है और घटना के संबंध में के आर पुरम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि मृतका नेत्रा दो बच्चों की मां थी।