Jaipur Accident News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार रात भीषण हादसा हो गया। ट्रक की टक्कर से स्कोडा सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 2 स्टूडेंट और कार ड्राइवर शामिल है। एक स्टूडेंट लंदन से बीटेक और दूसरा जयपुर से BBA कर रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।  

सड़क हादसा शनिवार की देर रात प्रताप नगर के NRI सर्किल पर हुआ है। पुलिस ने बताया, शनिवार रात डेढ़ बजे पुलिस कंट्रोल रूम को हादसे की सूचना मिली थी। प्रताप नगर के NRI सर्किल पर पुलिस टीम के साथ पहुंचा। 

अमिष बाघवा और वेदांत आहलूवालिया का निधन 
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसे स्कोडा कार में मानसरोवर निवासी अमिष (19) पुत्र राजीव वाधवा और पाम कॉलोनी निवासी वेदांत (19) पुत्र गिरधर आहलूवालिया मिले। दोनों गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें तुरंत महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उनके शव मर्चुरी में रखवा दिए गए। 

दुर्घटनाग्रस्त कार में फंस गया था ड्राइवर का शव 
दुर्घटनाग्रस्त कार वेदांत आहलूवालिया की है। उनके ड्राइवर विकास की मौके पर मौत हो गई थी। विकास का शव कार में फंस गया था। जिसे एक घंटे की मशक्कत कर बाहर निकाला जा सका। रविवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया गया। विकास सीतापुरा में किराए के मकान में रहते थे। 

Dausa Accident News

दिल्ली-मुंबई हाईवे पर बस पलटी, 13 यात्री घायल 
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भी रविवार सुबह भीषण हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी बस दौसा जिले में पलट गई। रविवार सुबह 4 बजे हुए इस हादसे में 13 यात्री घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बस किशनगढ़-अजमेर से दिल्ली जा रही थी। तभी कोलवा थाना क्षेत्र में अचानक पलट गई। हादसे के वक्त बस में 70 यात्री सवार थे। सभी लोग गहरी नींद में थे। बस अचानक पलटी तो अफरा-तफरी मच गई।