Karauli Collectorate: राजस्थान के करौली में दर्दनाक घटना हो गई। ट्रांसफर के 5 दिन बाद नायब तहसीलदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने शनिवार (26 अक्टूबर) को सुबह पार्क में घूमने आए लोगों ने पेड़ पर तहसीलदार का शव लटका देखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। तहसीलदार ने सुसाइड किया है? या उनकी हत्या हुई है? पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर साफ होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

जानें पूरा मामला 
बाई गांव (भरतपुर) के रहने वाले राजेंद्र सिंह (40) करौली में नायब तहसीलदार नियुक्त थे। 5 दिन पहले ही उनका धौलपुर से करौली ट्रांसफर हुआ था। शनिवार सुबह कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में टहलने गए लोगों को पेड़ पर एक शव लटका दिखा। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को फंदे से उतारा। जांच में पता चला कि शव नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह का है। पुलिस ने अपने उच्च अफसरों को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस और जिला प्रशासन मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने राजेंद्र सिंह के परिजनों को सूचना दे दी है। 

हत्या या सुसाइड‍? जांच के बाद खुलेगा राज 
तहसीलदार राजेंद्र की हत्या कर शव लटकाया गया है या उन्होंने सुसाइड किया है? इसका पता लगाने पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में सुसाइड का मामला लग रहा है। पुलिस ने परिजन और उसके परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद कारण का खुलासा होगा।