UP News: लखनऊ में एक युवक ने महिला से शादी करने का बहाना बनाकर पैसे ठग लिए गए। आरोपी पति शादी करने के बाद कुछ दिन साथ भी रहा, लेकिन दहेज की रकम मिलते ही फरार हो गया। उसके बाद महिला को कोरियर से तलाकनामा भेज दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। जिसकी शिकायत पर आरोपी पति के साथ 3 मौलवी के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।

क्या है मामला
पीड़ित महिला ने बताए अनुसार उसका निकाह पिछले साल जून 2023 में दिल्ली निवासी सैयद हसन अकबर जैदी से लखनऊ में हुआ था। शादी करने के बाद आरोपी चिनहट के सिल्वर अपार्टमेंट ले गया। जहां दहेज का सामान, जेवर, कपड़ा, नकदी के साथ रहने लगी। उसके बाद कुछ ही दिनों में पता चला कि वह उसकी तीसरी पत्नी है। हालांकि निकाह के तुरंत बाद ही दहेज को लेकर विवाद करने लगा। जिसके बाद अलग होने की नौबत आ गई।

दहेज का सामान लेकर हुआ फरार
इतना ही नहीं सैय्यद हसन ने जेंडर पर सवाल उठाना शुरू कर दिया। इसके साथ ही अपमानजनक बातें भी करता था। जिसके कारण आए दिन विवाद होता रहा। विवाद के बाद वह दहेज का सारा सामान लेकर दिल्ली चला गया। उसके बाद फोन पर भी बात करना बंद कर दिया।

कोरियर से भेजा पत्र
महिला ने बताया कि 13 दिसंबर 2023 को पति हसन अकबर ने कोरियर से एक लिफाफा भेजा। जिसमें तीन तलाक का एक लिखित तलाक नामा था। इसके साथ ही दो बैंक ड्राफ्ट रखे थे। जिसमें एक 14786 रुपए और दूसरे में 12250 रुपए थे। लेटर मिलते ही घबरा गए और फोन किया तो फोन नहीं उठा रहा।

तीन मौलानाओं के नाम शिकायत दर्ज
महिला बीए तक पढ़ाई की है। वह घर-घर जाकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर अपना खर्च चलाती है। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस से शिकायत की है। जिसके आधार पर तीन मौलाना मोहम्मद हैदर मौलाना अली, दूसरे इम्तियाज हुसैन हैदरी और तीसरे सखावत अली के नाम मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इन मौलानाओं ने पति हसन अकबर जैदी की इस मामले में मदद की थी। पुलिस जांच में जुट गई है।