Ram Lalla Pran Pratishtha Anushthan Day 6: रामलला प्राण प्रतिष्ठा के छठे दिन रविवार को अयोध्या में समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंदिर को सजा दिया गया है। फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया राम मंदिर एक भव्य स्वरूप पेश कर रहा है। सड़कें, चौक, चौराहे और अयोध्या का सरयू तट छोटे-छोटे दीपों से जगमग नजर आ रहा है। रविवार की शाम संध्या आरती के बाद से ही अयोध्या का माहौल खुशी से भर गया है।

अयोध्या में जश्न का माहौल
अयोध्या में रविवार की रात जश्न जैसा माहौल देखा गया। राम भक्त खुशी में झूमते हुए नजर आए। अयोध्या की सड़कों पर रामभक्त प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जमकर जश्न मना रहे हैं। रविवार शाम रामभक्तों के जश्न का वीडियो सामने आया। इसमें भक्त हाथों में बड़े-बड़े डमरू लेकर जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। 

पूरे देश में जश्न का माहौल
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले देश भर में जश्न का माहौल शुरू हो गया। देश भर में अलग-अलग शहरों में लोगों ने अपने घरों को सजाया है। अपने घरों के आगे दीपक जलाए हैं। लोग आतिशबाजी कर रहे हैं। गोवा, लखनऊ, शिमला समेत कई शहरों में सजावट की गई है। जगह-जगह पर राम भजन, रामकथा समेत विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। 

अतिथियों का आगमन शुरू
समारोह के लिए बहुत सारे अतिथि अयोध्या पहुंच गए हैं तो वहीं कुछ अतिथियों का आगमन देर शाम तक जारी रहा। संत, महात्मा के साथ ही उद्योग और फिल्म जगत से जुड़े अतिथियों के स्वागत के लिए अयोध्या तैयार नजर आ रहा है। कई जगहों पर सांस्कृतिक गीत और संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूरे शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया हुआ रोशन
प्राण प्रतिष्ठा से पहले देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी ने भी अपने घर को सजाया। इसके साथ ही  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के कई अन्य जानी-मानी हस्तियों के घर प्राण प्रतिष्ठा से पहले रोशनी से जगमग नजर आए। 

रामलला प्राण प्रतिष्ठा के छठे दिन का अनुष्ठान पूर्ण
समूची अयोध्या भक्ति भाव से विभोर है। प्रभु राम अपने भव्य महल में आने वाले हैं। रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज रविवार, 21 जनवरी को छठवां दिन है। आज सुबह  मध्याधिवास किया गया। शाम तक 12 निवास होंगे। रविवार शाम अयोध्या के सरयू तट पर संध्या आरती हुई। इसके बाद छठे दिन का अनुष्ठान पूर्ण हुआ। 16 जनवरी को अनुष्ठान शुरू हुए थे। समूची अयोध्या को 2 हजार क्विंटल फूलों से सजाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या आएंगे। वे चार घंटे रहेंगे। 

href="https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH | Uttar Pradesh: Ayodhya's Ram Temple lit up and decorated beautifully ahead of the Ram temple 'Pran Pratishtha' ceremony in Ayodhya tomorrow. pic.twitter.com/1W9sipxe8u

 

— ANI (@ANI) January 21, 2024

Live Updates...

  • तिरुपति तिरुमला देवस्थानम ट्र‍स्ट के चेयरमैन बी करुणाकर रेड्डी ने रविवार की शाम तिरुपति बालाजी मंदर में तैयार एक लाख लड्डू श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया। श्रीरामलला को इन लड्डूओं का भोग लगाया जाएगा। 
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के राम पार्क में सैंड आर्ट से बनाई गई श्रीराम की कलाकृति के सामने खड़ होकर सेल्फी लेते नजर आए 
  • बागेश्वर धाम के स्वामी धीरेंद्र शास्त्री, श्रीश्री रविशंकर, बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद और उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अयोध्या पहुंच गए हैं। 

  • राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर सोमवार की शाम अयोध्या के 100 मंदिरों में 10 लाख दीये जलाए जाएंगे। सरयू के तट के साथ ही राम की पैड़ी, राम मंदिर, गुप्तार घाट, सरयू घाट, लता मंगेश्कर चौक, मणिराम दास छावनी समेत अन्य जगहों पर भी दीप जलाए जाएंगे।
  • तमिल फिल्मों के जाने-माने अभिनेता रजनीकांत प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए रविवार शाम अयोध्या पहुंच गए। 
रामलला प्राण प्रतिष्ठा समोह के लिए अयोध्या स्थित राम मंदिर को पूरी तरह से सजा दिया गया है।
  • राम मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद तीन दिनों तक हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जाएगी। इसके लिए गुजरात के वडोदरा से करीब 25 हजार फूल मंगाए गए हैं। इनमें से कुछ फूलों से मंदिर को सजाया गया है। बाकी बचे फूलों से मंदिर पर पुष्प वर्षा की जाएगी। 
  • केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को दावा किया तमिलनाडु सरकार ने राज्य में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण को बैन कर दिया है। तमिलनाडु में करीब 200 मंदिर हैं। इनमें अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मौके पर पूजा, भजन और अन्नदान करने से रोका जा रहा है। 
  • राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत अयोध्या पहुंचे। उनका एयरपोर्ट पर तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

यहां देखें रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के छठे दिन का LIVE प्रसारण

  • अस्थाई राम मंदिर में पूजित रामलला की पुरानी प्रतिमा को आज भव्य मंदिर में ले जाया जाएगा। उनके साथ उनके तीनों भाई-भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और बजरंगबली व शालिग्राम भी रहेंगे। 
  • अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा लगभग दूसरी दिवाली जैसा है। मैं 22 जनवरी को दिवाली मनाने जा रही हूं। मुझे दुख है कि मैं समारोह के लिए व्यक्तिगत रूप से भारत में नहीं रहूंगी, लेकिन जश्न जरूर मनाऊंगी। सबसे खूबसूरत बात यह है कि यह एक ऐसा क्षण है, जहां सभी लोग जश्न मनाने के लिए एक साथ आएंगे और यही है आस्था की सुंदरता है। 

  • उत्तर प्रदेश के एक राम भक्त ने भगवान राम के लिए 6 फीट की खड़ाऊ बनाई।
  • जयपुर के रहने वाले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर श्री राम की मूर्ति बनाई है। उन्होंने कहा कि इसे बनाने में 5 दिन लगे। ऊंचाई सिर्फ 1.3 सेमी है। यह दुनिया की सबसे छोटी मूर्ति है। मैं इसे श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेंट करूंगा। 
  • महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने कल नागपुर में एक कार्यक्रम में राम जन्मभूमि आंदोलन का गीत जागो तो एक बार हिंदू जागो तो गाया।

  • बिहार की गायिका मैथिली ठाकुर ने कहा कि पूरा देश उत्साहित है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैं इसका गवाह बन सकूंगी। हाल ही में पीएम मोदी ने मैथिली के गीत को सराहा था। 
  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सिर्फ एक दिन बचा है। कई शहरों में जश्न मनाने के लिए पुलों, मंदिरों, सड़कों को रोशनी से सजाया गया है। मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर भी शनिवार की रात समुद्री पुल पर भगवान राम की छवि को रोशन करते हुए जश्न मनाया गया।

  • भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को एक ऐतिहासिक अवसर बताया और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को इस मेगा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
  • सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के प्रमुख अदार पूनावाला ने राम मंदिर अभिषेक समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक सम्मान की बात है। 
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान की श्रृंखला में शनिवार को पूजन करते मुख्य यजमान डॉक्टर अनिल मिश्रा और उनकी पत्नी ऊषा।

रामलला को 114 कलशों से कराया जाएगा स्नान
रविवार को सबसे पहले स्थापित देवताओं की पूजा होगी। इसके बाद हवन, पारायण, आदि अनुष्ठान होंगे। सुबह मध्वाधिवास हुआ। वहीं, रामलला की मूर्ति को 114 कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नान कराया जाएगा। महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासाद‌ परिक्रमा, शय्याधिवास, तत्लन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक पौष्टिक अघोर होम, व्याहति होम, रात्रि जागरण, सायं पूजन एवं आरती से अनुष्ठान पूरे हो जाएंगे। 

इससे पहले शनिवार को मंडप में नित्य पूजन, हवन, पारायण आदि अनुष्ठान भव्यता से पूर्ण हुए। सुबह भगवान का शर्कराधिवास, फलाधिवास हुआ। इसके बाद मंदिर में 81 कलशों की स्थापना एवं पूजा हुई। 81 कलशों से प्रासाद का स्नपन मन्त्रों से भव्य रूप में सम्पन्न हुआ। प्रासाद अधिवासन, पिण्डिका अधिवासन, पुष्पाधिवास भी दिव्य हुआ। सायं पूजन एवं आरती हुई।

प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में उत्साह है। शनिवार को लोगों ने नाच गाकर उल्लास मनाया।

18 राज्यों के वाद्य यंत्रों से निकलेगी मंगल ध्वनि
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सुबह 10 बजे से मंगल ध्वनि की गूंज सुनाई देगी। 18 राज्यों से 50 से अधिक वाद्ययंत्र लगभग 2 घंटे तक इस शुभ घटना के साक्षी बनेंगे। अयोध्या के यतींद्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन के संयोजक हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा कि यह भव्य संगीत कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर का प्रतीक है, जो प्रभु श्री राम के सम्मान में विविध परंपराओं को एकजुट करता है।

भव्य राम मंदिर की 9 फोटो देखिए...

राम मंदिर को फूलों से सजाया गया है।
राम मंदिर जगमग है। सुगंधित सजीव फूल लगाए गए हैं।
मंदिर की नक्काशी लोगों को लुभा रही है। 23 जनवरी को जनता प्रभु राम के दर्शन कर पाएगी।
मंदिर के खंभों पर प्रतिमाएं उकेरी गई हैं। मंदिर में लोहे का प्रयोग नहीं हुआ है।
मंदिर का मंडप भव्य है। लाइटों से सजाया गया है।
प्रभु राम का गर्भगृह बनकर तैयार हो चुका है। जहां रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
यह मंदिर के मंडप का ऊपरी हिस्सा से है। मंदिर के फर्श पर बनी रंगोली सबसे आकर्षक है।
लाइटों से मंदिर जगमग हो चुका है। रात में यह और खूबसूरत नजर आता है।
पूरे मंदिर को सजीव फूलों और लाइटों से सजाया गया है। 

25 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में होंगे। इसके अलावा 7 हजार से अधिक वीआईपी, वीवीआईपी भी आएंगे। इसके मद्देनजर अयोध्या की सुरक्षा बेहद कड़ी है। जिले की सीमा को सील कर दिया गया है। अब बाहरी व्यक्ति 23 जनवरी को ही प्रवेश पाएगा। यूपी पुलिस के 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मी अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा जिम्मा संभालेंगे। वहीं मेहमानों की सुरक्षा संभालने के लिए 300 जवान अलग से तैनात किए गए हैं, जो सादी वर्दी में रहेंगे। आरएएफ की महिला कमांडो भी तैनात की गई हैं।