Crime News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक ने अपने पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी। इसके बाद कटा हुआ सिर हाथ में लेकर थाने जा रहा था। रास्ते में ही पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। युवक को अपने पत्नी पर अवैध संबंध होने का शक था। शुक्रवार की सुबह वह घर में एक प्रेम पत्र मिलने के बाद अपना आपा खो बैठा और हत्या कर दी।

पत्नी के अवैध संबंध होने का था शक
यह घटना फतेहपुर कोतवाली के बसारा गांव की है। जहां शुक्रवार की सुबह घर में प्रेम पत्र मिलने पर पति ने पत्नी की गर्दन अलग कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार दोनों में काफी समय से विवाद होता रहा। हत्या के आरोपी पति का नाम अनिल है। अनिल को शक था कि पत्नी के किसी और से अवैध संबंध हैं। आरोपी ने गिरफ्तार होने के बाद पुलिसवालों से कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी। गिरफ्तार कर लो। पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

8 साल पहले हुई थी शादी
दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी। अनिल मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार की सुबह दोनों के बीच लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग इकठ्ठा हो गए। अचानक पत्नी वंदना ने तेज आवाज में चिल्लाई तो ग्रामीण अनिल के घर पहुंचे, वहां का नजारा देख सब दंग रह गए। ग्रामीणों ने देखा कि अनिल अपने एक हाथ में वंदना का कटा हुआ सिर पकड़े हुए था। दूसरे हाथ में खून से लथपथ बांका था। जिसे देख लोग डर के मारे भाग खड़े हुए। 

इसके बाद आरोपी अनिल पत्नी के सिर को बाल पड़कर हाथ में लटका कर निकला और पुलिस चौकी की ओर चल पड़ा। एक हाथ में बांका और दूसरे हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर जा रहे युवक ने ग्रामीणों से कहा कि आज तो हद हो गई। पत्नी का प्रेम प्रसंग का शक सही निकला। घर में प्रेमी की चिट्ठी देखी तो मैं अपने आप पर काबू नहीं पा सका, इसलिए मैंने गला काटकर हत्या कर दी। अनिल का एक साथ का बेटा भी है।

कमरे के अंदर काटा गला
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह अनिल काम पर चला गया था। लेकिन थोड़ी देर बाद वह फिर वापस घर आ गया। पत्नी को कमरे के अंदर बुलाया और बांके से सिर काटकर हत्या कर दी। इसके बाद अनिल पत्नी के सिर को बाल पकड़कर पुलिस चौकी इसरौली की ओर चल पड़ा। जिसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया।