UP News: कानपुर शहर में गाय की गला काटकर हत्या करने की घटना सामने आई है। गाय श्याम नारायण यादव की है जो शुक्रवार की शाम से लापता थी। शनिवार के दिन पुरानी मिल के कंपाउंड में गाय का क्षत-विक्षत शव मिला, जिसका गला कटा हुआ था। घटना की जानकारी लगते ही जांच के लिए मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई है। जो आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे हैं। 

कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में गाय का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। यह वारदात कानपुर पुलिस कमिश्नर के बंगले के पास हुई। वारदात की सूचना मिलने पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। पुलिस अधिकारी स्थानीय लोगों को समझाइश देकर जल्द ही जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही। 

शुक्रवार शाम से लापता थी गाय
जानकारी के अनुसार गाय श्याम नारायण यादव की थी जो काले रंग की थी। शुक्रवार शाम से अचानक गायब हुई थी। जिसका शनिवार की सुबह शव मिला। शव को कुत्ते नोच खा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने इसकी सूचना गाय मालिक श्याम नारायण यादव को दी।

ग्रामीणों ने बेटों को दी सूचना
गाय मालिक श्याम नारायण ने बताया कि शनिवार सुबह मेरे बेटों को कुछ लोगों ने सूचना दी की तुम्हारी गाय पुलिस कमिश्नर बंगले के पास मरी पड़ी है। जिसको कुत्ते नोच रहे हैं। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। इस घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों की मांग थी कि इस घटना में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए।

पुलिस कमिश्नर ने कहा 
कानपुर शहर में हुए इस मामले में कमिश्नर अखिल कुमार ने कहा कि यह घटना काफी गंभीर है। गाय की हत्या करने में जो भी आरोपी शामिल होंगे उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। ताकि ऐसी घटना करने को कोई सोच न सके। हालांकि यह कानपुर में गाय काटने की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घटना सामने आ चुकी है।