UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैराना में चुनावी सभा संबोधित की। कहा- दंगा करने वालों को UP पुलिस उल्टा लटका और नीचे मिर्च का छौंका लगाती है। ताकि दोबारा वह गुंडागर्दी करना भूल जाए। अतीक अहमद का बिना नाम लिए प्रयागराज में एक माफिया होता था और गरीबों की जमीन हड़प करता था, आज कहां है, सबको पता है, हमने उससे जमीन छीनकर गरीबों के लिए आवास बनाए हैं। 

सहारनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश के गरीबों को भूखा मरने के लिए छोड़ दिया था। हमारी सरकार हर वर्ग का ख्याल रखती है। उनकी जरूतों को पूरा करती है। योगी बोले-कांग्रेस, सपा और बसपा यह सब एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। चुनाव बाद गायब हो जाएंगे। 

भाजपा राज में हर वर्ग परेशान: अखिलेश यादव 
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने पीलीभीति से अपने चुनाव अभियान का शुभारंभ किया। पीलीभिति के पूरनपुर में सभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा। कहा, भाजपा राज में किसान, बेरोजगार और व्यापारी हर वर्ग परेशान हैं। 

अखिलेश यादव ने यहां सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के समर्थन में करने और बड़े मार्जिन से जीत दिलाने की अपील की। भाजपा ने सिटिंग सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर PWD मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है। 

खबर अपडेट हो रही है।