UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक व्यापारी की रहस्मय मौत का मामला सामने आया है। व्यापारी की मौत गोली लगने से हुई है, व्यापारी जब अपने घर पहुंचा और बेड़रूम में गोली चलने की आवाज आई। रहस्य यह कि व्यापरी के बेड़रूम से पुलिस को रिवॉल्वर बरामद नहीं हो पाई है।

बेड़रूम के अंदर आया तब गोली की चली
गरा पुलिस के लिए अब यह रहस्य बना है कि जब व्यापारी अपने घर पहुंचा और बेड़रूम के अंदर आया तब गोली की आवाज मृतक के परिजनों के अलावा पड़ोसियों ने भी सुनी। गोली चलने की आवाज मृतक की मां ने जैसे ही उनी वह उसके कमरे में पहुंची, इस दौरान उन्होंने अपने बेटे को जमीन पर गिरा पड़ा पाया।

आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र का मामला
मृतक व्यापारी का नाम अतुल बताया जा रहा है, उसकी उम्र 40 वर्ष बताई गई है। आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में मृतक का परिवार निवासरत है। मृतक के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि कुछ वर्षों पहले ही उसकी दूसरी शादी हुई थी। घटना के दौरान मृतक की पत्नी घर पर नहीं थी।

सिर में गोली लगी और जमीन पर पड़ा मिला
पुलिस जानकारी के अनुसार व्यापारी गुरूवार को मृतक अपने घर से मंदिर गया था, वहां से लौटने के बाद उसने अपनी मां से चाय बनाने के लिए कहा और खुद बेड़रूम में चला गया। अतुल जैसे ही अपने बेड़रूम में गया वैसे ही गोली चलने की आवाज आई, उसकी मां घबरा कर तुरंत ही कमरे में पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनके बेटे कि सिर में गोली लगी है और वह जमीन पर पड़ा है। घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई, पुलिस अब इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों का मामला लेकर जांच करने में जुट गई है।