UP Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों में 7 मई को तीसरे चरण की वोटिंग है। मैनपुरी और संभल छोड़ दें 10 में से आठ सीटें भाजपा ने जीती थी। इस बार BJP के समक्ष पुराना प्रदर्शन दोहराने और सपा को मुलायम सिंह का गढ़ बचाने की चुनौती है। तीसरे चरण की 10 सीटों में 100 उम्मीदवार किस्मत अजमा रहे हैं। डिंपल यादव, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल और राजवीर सिंह सहित अन्य दिग्गजों की साख दांव पर है। 

उत्तर प्रदेश की जिन लोकसभा सीटों में मंगलवार को मतदान है, उनमें से संभल और मैनपुरी सपा के सांसद हैं। जबकि, हाथरस, फतेहपुर सीकरी, फिरजाबाद, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली भाजपा के कब्जे में हैं। दो जगह यूपी सरकार के दो मंत्री, चार सीटों पर भाजपा के मौजूदा सांसद चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि, तीन सीटों पर मुलायम परिवार की अग्नि परीक्षा है। रविवार शाम चुनावी शोर थम जाएगा। दो दिन बाद जनता बटन दबाकर फैसला सुनाएगी। 

किस सीट पर कौन प्रत्याशी मैदान में 

लोकसभा सीट भाजपा  सपा/कांग्रेस 2019 में कौन जीता 
संभल  परमेश्वर लाल सैनी  जियाउर्रहमान  डॉ शफीर्कुरहमान बर्क 
हाथरस  अनूप वाल्मीकि जसवीर वाल्मीकि
 
राजवीर दिलेर
आगरा एसपी सिंह बघेल सुरेश चंद कर्दम  एसपी सिंह बघेल
फतेहपुर सीकरी राजकुमार चहर  रामनाथ सिकरवार राजकुमार चहर 
फिरोजाबाद विश्वदीप सिंह  अक्षय यादव  चंदेसेन जादोन 
मैनपुरी जयवीर सिंह  डिंपल यादव  मुलायम सिंह यादव
एटा राजवीर सिंह  देवेश शाक्य राजवीर सिंह 
बदायूं दुर्विजय शाक्य आदित्य यादव संघमित्रा मौर्य 
आंवला धमेंद्र कश्यप  नीरज मौर्य  धमेंद्र कश्यप 
बरेली  छत्रपाल सिंह गंगवार  प्रवीण कुमार ऐरन संतोष गंगवार 

बरेली में 13 और बदायूं में 12 प्रत्याशी 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि तीसरे चरण वाली सीटों में सर्वाधिक 13 प्रत्याशी बरेली में हैं। जबकि, संभल में 12, आगरा और बदायूं में 11-11, हाथरस और एटा में 10-10, फतेहपुर सीकरी में नौ, मैनपुरी में आठ फिरोजाबाद से सात उम्मीदवार हैं। इन सीटों पर 7 मई को वोटिंग और चार जून को नतीजे आएंगे।